{"_id":"5d599bfc8ebc3e897e157274","slug":"accident-train-mirzapur-news-vns478825089","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रक से कुचलकर बाइक सवार की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रक से कुचलकर बाइक सवार की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चुनार। थाना क्षेत्र के न्यू रेलवे कालोनी के पास रविवार की शाम अनियंत्रित ट्रक ने बाइक सवार युवक को कुचल दिया। इससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बाइक पर सवार एक अन्य व्यक्ति को घायल अवस्था में दवा इलाज हेतु स्वास्थ्य केन्द्र पहुंचाया।
वाराणसी के नवापुरा निवासी 36 वर्षीय पवन विश्वकर्मा पुत्र लालू विश्वकर्मा अपने परिचित 55 वर्षीय सुनील गुप्ता के साथ विन्ध्याचल दर्शन कर चुनार के रास्ते वापस घर वाराणसी जा रहा था। वह चुनार के न्यू रेलवे कालोनी के पास सामने से तीव्र गति से आ रही ट्रैक्टर अचानक रेलवे यार्ड की ओर जाने के लिए मुड़ा तभी बाइक सवार उसकी चपेट में आ गया। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घायल सुनील गुप्ता को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजवाया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना के बाद चालक ट्रैक्टर लेकर भाग निकला। मामले में मृतक के बड़े भाई ने कोतवाली में अज्ञात चालक के विरूद्घ मुकदमा दर्ज कराया है। मृतक बर्तन बनाने का कार्य करता था। उसे दो पुत्र है।