फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Accident bolero one dead two injured in Mirzapur

Mirzapur News: मातम में बदली खुशियां: खड़ी हाइवा में घुसी बरातियों से भरी बोलेरो, एक की मौत; दो घायल

Mon, 26 Feb 2024 10:47 AM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर
अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Mon, 26 Feb 2024 10:47 AM IST
सार

Mirzapur News: सोनभद्र जनपद के बैड़ाड गांव से बारात भावा बाजार जा रही थी। इसी दौरान हादसा हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। 

विज्ञापन
Accident bolero one dead two injured in Mirzapur
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मिर्जापुर के राजगढ़ थाना क्षेत्र के बघौड़ा गांव के पास रविवार की देर रात सड़क किनारे खड़ी हाइवा में तेज रफ्तार बोलेरो पीछे से जा घुसी। बोलेरो में सवार एक युवक की मौत हो गई, जबकि दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने एंबुलेंस से दोनो घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र राजगढ़ में भर्ती  कराया। जहां दोनों की हालत गंभीर देख चिकित्सकों ने मंडलीय चिकित्सालय मिर्जापुर रेफर कर दिया।
विज्ञापन


सोनभद्र जनपद के बैड़ाड गांव से बारात भावा बाजार जा रही थी। इसमें शामिल होने के लिए जा रहे बोलेरो सवार राजगढ़ थाना क्षेत्र के बघौड़ा गांव के पास सड़क किनारे खड़ी हाइवा में पीछे से टकरा गई। हादसे में बोलेरो के परखच्चे उड़ गए। बोलेरो में सवार मनीष सिंह (23) पुत्र राम सिंह तथा अंकित (20) पुत्र जमुना निवासीगण इमलिया सोनभद्र तथा चंद्रदेव उर्फ जानू (22) पुत्र रामपोष निवासी जुड़वरियां सोनभद्र गंभीर रूप से जख्मी हो गए। 
विज्ञापन


सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र राजगढ़ में भर्ती कराया। जहां चिकित्सकों ने परीक्षण कर चंद्र देव उर्फ जानू को मृत घोषित कर दिया। साथ ही मनीष सिंह व अंकित की हालत गंभीर देखते हुए मंडलीय चिकित्सालय मिर्जापुर रेफर कर दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इस संबंध में राजगढ़ थाना प्रभारी निरीक्षक विजय शंकर सिंह पटेल ने बताया कि बारात में जा रही बोलेरो खड़ी हाइवा ट्रक में पीछे से टकरा गई, जिससे उसमें सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं, एक की मौत हो गई। पुलिस शव ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed