फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Accelerate construction projects and complete them on time

निर्माणाधीन योजनाओं में तेजी लाकर समय से पूर्ण कराये

Tue, 08 Sep 2020 12:06 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 08 Sep 2020 12:06 AM IST
विज्ञापन
Accelerate construction projects and complete them on time
मिर्जापुर। कलेक्ट्रेट सभागार में सोमवार को जिलाधिकारी सुशील कुमार पटेल ने 10 करोड़ से 50 करोड़ तक की निर्माणाधीन परियोजनाओं के कार्यों में तेजी लाकर समय से पूर्ण कराने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि जिस परियोजना में शासन द्वारा धनराशि अवमुक्त कर दी गयी है, यदि उसमें देरी होने से रिवाइज स्टीमेट बनाया गया तो संबंधित एजेंसी को जिम्मेदार मानते हुये कार्रवाई की जायेगी।
विज्ञापन

वे मुख्यमंत्री की नवीन प्राथमिकता वाले विकास कार्यक्रमों की प्रगति व विकास कार्यक्रमों की समीक्षा कर रहे थे। प्रधानमंत्री आवास योजना नगरीय की समीक्षा में बताया गया कि स्वीकृत आवास 31 हजार छह सौ 59 के सापेक्ष वार्षिक लक्ष्य 17 हजार चार सौ 12 लक्षित किया गया है। पीओ डूडा ने बताया कि योजना कं अंतर्गत प्रथम किश्त 18674 लाभार्थियों को अवमुक्त किया गया है। इसी प्रकार द्वितीय किश्त 13636 तथा तृतीय किस्त 9918 लाभार्थियों को अवमुक्त किया गया है। अभी तक 10369 आवास पूर्ण हो चुके हैं। इसी प्रकार प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण की भी जानकारी दी गई। स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत बताया गया कि ग्रामीण के अंतर्गत कुल 12 विकास खंडों की 809 ग्राम पंचायतों में व्यक्तिगत शौचालयों का निर्माण कराया गया है। अपर जिला पंचायत राज अधिकारी ने योजनाओं व प्रगति की जानकारी दी। साथ ही सामुदायिक शौचालयों के बारे में भी जानकारी दी। समीक्षा बैठक में सड़कों का सुदृढ़ीकरण एवं अनुरक्षण, सांसद निधि एवं विधायक निधि में कराये जा रहे कार्यों की प्रगति, मनरेगा, आंगनबाडी, स्मार्ट सिटी आदि विभागों की बिंदुवार समीक्षा की गयी तथा कार्यो में गुणवत्ता के साथ तेजी लाकर समय से पूर्ण करने का निर्देश दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed