फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Absconding accused in cash van robbery case will be declared rewarded

Mirzapur News: कैश वैन लूट कांड मामले में फरार आरोपी घोषित होंगे इनामी

Sat, 14 Sep 2024 04:22 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 14 Sep 2024 04:22 AM IST
विज्ञापन
Absconding accused in cash van robbery case will be declared rewarded
कैश वैन लूट और हत्याकांड में एक आरोपी की गिरफ्तारी होने के बाद पुलिस फरार आरोपियों पर इनाम राशि घोषित करने की तैयारी में है। इनाम राशि घोषित होने से पुलिस को बदमाशों के बारे में और जानकारी मिलेगी। इससे फरार आरोपियों को पकड़ने में आसानी होगी।
विज्ञापन

एक वर्ष पहले 12 सितंबर को कटरा कोतवाली क्षेत्र के बदली कटरा मोहल्ले में बाइक सवार चार बदमाशों ने एक्सिस बैंक के सामने गोली मारकर कैश वैन के गार्ड की हत्या करने के बाद 40 लाख रुपये लूट लिए थे। मामले में एसटीएफ और पुलिस ने दो दिन पहले मामले का खुलासा करते हुए बिहार से एक आरोपी राजीव कुमार को वैशाली बिहार से गिरफ्तार किया। मामले में गार्ड की हत्या करने वाले आरोपी आलोक कुमार अंबानी, अमन कुमार और आनंद मोहन फरार चल रहे है।
विज्ञापन

एसटीएफ और पुलिस तीनों की गिरफ्तारी के लिए बिहार, झारखंड समेत अन्य प्रदेश में पड़ताल में जुटी है। सूचना पर दबिश भी दी जा रही है। इधर पुुलिस फरार तीनों आरोपियों पर पर इनाम राशि घोषित करने की तैयारी में है। हत्या और लूट मामले में एक वर्ष से फरार आरोपी पर इनाम राशि विभिन्न अधिकारी स्तर से होना है। जल्द ही पुलिस मुख्यालय के निर्देश के बाद तीनों पर इनाम राशि घोषित हो जाएगी। खुलासा होने और आरोपियों का नाम प्रकाश में आने के बाद पुलिस पर उनको पकड़ने का दबाव बढ़ गया है। पुलिस अधीक्षक अभिनंदन ने बताया कि फरार बदमाशों पर इनाम राशि घोषित की जाएगी। उनको पकड़ने के लिए टीमें लगी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

............................................
प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार से सम्मानित करने की मांग
कैश वैन एटीएम लूट कांड में बहादुरी दिखाने वाले बच्चे देव पांडेय को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार से सम्मानित किए जाने की मांग करते हुए उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल उत्तर प्रदेश ने जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा। संगठन के जिलाध्यक्ष संजय सिंह गहरवार ने बताया कि एक वर्ष पहले कैश वैन लूट कांड में मृतक गार्ड को गोली लगने के रास्ते से गुजर रहा छात्र देव पांडेय गार्ड के पास पहुंच कर उसे पानी पिलाने के साथ मदद की थी। बहादुरी दिखाने वाले छात्र को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार दी जाए। ज्ञापन देने वालाें में डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन के अध्यक्ष संजय कुमार उपाध्याय, दिवाकर मिश्र और छात्र देव कुमार पांडेय रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed