फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Aastha tops in 600 meter race in sub junior girls category

Mirzapur News: सब जूनियर बालिका वर्ग में 600 मीटर की दौड़ में आस्था अव्वल

Sat, 19 Oct 2024 02:41 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 19 Oct 2024 02:41 AM IST
विज्ञापन
Aastha tops in 600 meter race in sub junior girls category
लालगंज। मिलिट्री ग्राउंड लालगंज में शुक्रवार से तीन दिवसीय जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ हुआ। पहले दिन सब जूनियर बालिका वर्ग में 600 मीटर की दौड़ में जमालपुर की आस्था मौर्य प्रथम पुरुषोत्तमपुर सेजल तिवारी द्वितीय, नगर पालिका इंटर कॉलेज की रिया तीसरे स्थान पर रही। बालक जूनियर वर्ग में रुदौली के चंदन यादव प्रथम, धुरिया के सागर द्वितीय और विंध्य विद्यापीठ के सचिन निषाद ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। जिला विद्यालय निरीक्षक राजकुमार दीक्षित ने मशाल जलाकर और गुब्बारे उड़ाकर उद्घाटन किया। कहा कि ऐसी ही प्रतियोगिताओं से अंतरराष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी निकलते हैं। प्रतियोगिता के पहले दिन खिलाड़ियों ने शानदार मार्च पास्ट किया। आदर्श भारतीय बालिका इंटर कॉलेज, शिवलोक श्रीनेत बालिका इंटर कॉलेज, बापू उपरौध इंटरमीडिएट कॉलेज और बरौधा राजकीय इंटर कॉलेज के विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किए। जिला विद्यालय निरीक्षक राजकुमार दीक्षित ने सभी खिलाड़ियों को एकता और भाईचारे के साथ खेलने का संदेश दिया। जिला पंचायत सदस्य विष्णु सिंह ने ग्रामीण इलाकों में प्रतियोगिताओं से खेलकूद को बढ़ावा मिलने की बात कही। रमाकांत पटेल ने कहा कि खेलकूद से साहस पैदा होता है। प्रधानाचार्य डॉ. धर्मजीत सिंह ने अतिथियों का स्वागत करते हुए कहा कि स्वस्थ शरीर में ही स्वस्थ मन निवास करता है। शिव प्रताप सिंह इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य अरविंद कुमार ने आभार और संचालन कुलदीप शुक्ला ने किया। पहले दिन इंटर कॉलेज की छात्रा पूनम पटेल सीएसआईआर परीक्षा उत्तीर्ण करने पर जिला विद्यालय निरीक्षक ने सम्मानित किया। इस अवसर पर शिव प्रताप सिंह इंटर कॉलेज पवांरी कला के प्रबंधक कृष्णपाल सिंह, प्रबंध समिति के कमल नयन दुबे, जिला क्रीड़ा समिति के सचिव प्रवीण कुमार सिंह, जयप्रकाश उपाध्याय और रमाशंकर पटेल ने खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाया। जगदीश सिंह, एकता सिंह, साधना त्रिपाठी, सविता कुमारी, मोहम्मद कासिफ, निशांत आदि रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed