फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Aastha Dham Vindhyachal full of devotees on New Year's Eve

नववर्ष की पूर्व संध्या पर आस्था धाम विंध्याचल श्रद्धालुओं से भरा

Sat, 01 Jan 2022 12:36 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 01 Jan 2022 12:36 AM IST
विज्ञापन
Aastha Dham Vindhyachal full of devotees on New Year's Eve
नव वर्ष की पूर्व संध्या पर शुक्रवार को विंध्याचल धाम में भक्तों का हुजूम उमड़ पड़ा। नए साल के आगमन पर मां विंध्यवासिनी के चरणों में शीश नवाने के लिए दर्शनार्थियों का तांता लगा रहा। शुक्रवार की शाम तक आस्था धाम के लगभग सभी होटल और धर्मशाला दूरदराज से आए भक्तों से भर गए।
विज्ञापन

नववर्ष के आगमन के मद्देनजर विंध्याचल मंदिर की हुई सजावट व अनुपम छटा देखते ही बन रही थी। देवी दरबार में उमड़ने वाले भक्तों की भारी भीड़ को देखते हुए दो दिनों तक मां विंध्यवासिनी का चरण स्पर्श पूरी तरह से प्रतिबंधित रहेगा। शनिवार की भोर में मंगला आरती के बाद से ही विंध्य धाम में दर्शन-पूजन का सिलसिला शुरू हो जाएगा। कड़ाके की पड़ रही ठंड के बावजूद नगर पालिका परिषद की तरफ से आस्था धाम में कहीं पर भी अलाव की व्यवस्था न होने से भक्तों को ठंड में ठिठुरना पड़ा। गंगा घाट, रेलवे स्टेशन, रोडवेज परिसर हर जगह ठंड से लोग बेहाल रहे। अष्टभुजा पहाड़ पर विराजमान महाकाली एवं मां अष्ट भुजी देवी के मंदिर की भी नववर्ष की पूर्व संध्या पर आकर्षक ढंग से सजावट की गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed