फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Aadhar authentication will be 100% for old people by setting up camps

शिविर लगाकर वृद्ध जनों का शत प्रतिशत होगा आधार प्रमाणीकरण

Tue, 12 Jul 2022 01:00 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 12 Jul 2022 01:00 AM IST
विज्ञापन
Aadhar authentication will be 100% for old people by setting up camps
राष्ट्रीय सामाजिक सहायता कार्यक्रम एवं वृद्धावस्था पेंशन योजना के तहत पेंशन प्राप्त करने वाले सभी पेंशनरों का शत-प्रतिशत आधार प्रमाणीकरण कराया जाएगा। इसके लिए सभी खंड विकास अधिकारी, नगर पालिका परिषद मिर्जापुर, चुनार, अहरौरा एवं नगर पंचायत कछवां के अधिशासी अधिकारियों को निर्देशित किया गया है। अधिकारियों से जिलाधिकारी प्रवीण कुमार लक्षकार ने कहा है कि 11 से 31 जुलाई तक प्रत्येक ग्राम सचिवालय, विकासखंड एवं तहसील स्तर पर शिविर का आयोजन करें और पेंशन धारकों का शत प्रतिशत आधार प्रमाणीकरण कराएं।
विज्ञापन

जिलाधिकारी प्रवीण कुमार लक्षकार ने बताया कि आधार प्रमाणीकरण कराए जाने से पेंशनरों को बैंक, बैंक शाखा के नाम तथा आईएफएससी कोड में परिवर्तन होने की स्थिति में पेंशन मिलने में कोई परेशानी नहीं होगी। जिले में इस समय 100752 पेंशनर हैं जो विभिन्न पेंशन योजनाओं का लाभ ले रहे हैं। इनमें से 50300 पेंशनरों का आधार प्रमाणीकरण का कार्य पूरा हो चुका है, जबकि 50452 पेंशनरों का आधार प्रमाणिक कार्य अभी शेष है। इस कार्य को युद्ध स्तर पर कराए जाने का निर्देश दिया गया है। सभी संबंधित अधिकारियों को आधार प्रमाणीकरण के लिए पेंशनरों की सूची उपलब्ध कराई गई है, ताकि वे ग्राम पंचायत सचिवालय, विकासखंड, नगर निकाय के सार्वजनिक स्थलों पर 11 से 31 जुलाई तक शिविर आयोजित कर शत-प्रतिशत आधार प्रमाणीकरण का कार्य पूर्ण कराएं। यदि आधार प्रमाणीकरण के कार्य में किसी प्रकार की समस्या है तो सहायक विकास अधिकारी अथवा ग्राम विकास अधिकारी के माध्यम से उसका निराकरण कराया जाएगा। यदि किसी पेंशनर का आधार प्रमाणीकरण कार्य शिविर में नहीं हो पा रहा है तो पेंशनर के आधार कार्ड, बैंक पासबुक की छाया प्रति एवं मोबाइल नंबर समाज कल्याण कार्यालय को उपलब्ध कराकर आधार प्रमाणीकरण का कार्य कराया जाय। जिलाधिकारी ने अधिकारियों को आगाह किया है कि इस कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही क्षम्य नहीं होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed