फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   A youth from Halia died after falling from a train in Nashik

Mirzapur News: हलिया के युवक की नासिक में ट्रेन से गिरकर मौत

Mon, 02 Jun 2025 12:43 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 02 Jun 2025 12:43 AM IST
विज्ञापन
A youth from Halia died after falling from a train in Nashik
हलिया। गोरगी गांव निवासी सभाकांत (19) कमाने के लिए मुंबई जा रहा था। शनिवार को नासिक में ट्रेन से गिरकर मौत हो गई। उसके घर में रविवार को चचेरी बहन की शादी थी। रविवार को सभाकांत का शव पहुंचने से खुशी का माहौल गम में बदल गया।
विज्ञापन

सभाकांत की मां सूर्यकली कैंसर पीड़ित है। उसका एक माह से बीएचयू में इलाज चल रहा है। उसी की दवा व इलाज के लिए वह मुंबई कमाने जा रहा था। बताया जा रहा है कि वह ट्रेन के गेट पर खड़ा था, उसका हाथ फिसल गया वह गिरने से मौत हो गई। मौत की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। सभाकांत मुंबई में टाइल्स लगाने का काम करता था। बताया जा रहा है कि मां की बीमारी की उसे इतनी चिंता थी कि रविवार को चचेरी बहन की शादी में सम्मिलित न हो कर कमाने के लिए मुंबई चला गया। सभाकांत दो भाइयों और दो बहनों में छोटा था। घर में कमाने वाला था। रविवार शाम जब शव घर पर पहुंचा तो पिता लालता सहित पूरे परिवार का रो-रो कर हाल बेहाल हो रहा है। ग्राम प्रधान रमेश मौर्य ने बताया कि सभाकांत की नासिक में ट्रेन से गिरने से मौत हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed