{"_id":"683df27119b808ddd50c1c28","slug":"a-youth-from-bihar-travelling-in-a-train-fell-down-and-is-seriously-injured-mirzapur-news-c-192-1-mrz1012-134660-2025-06-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mirzapur News: ट्रेन में सफर कर रहा बिहार का युवक गिरा, गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mirzapur News: ट्रेन में सफर कर रहा बिहार का युवक गिरा, गंभीर
विज्ञापन
विंध्याचल। बिरोही रेलवे स्टेशन के समीप मगध एक्सप्रेस से यात्रा कर रहा बिहार का एक युवक अचानक रेल पटरी पर गिर पड़ा। इलाज के लिए उसे सीएचसी में भर्ती कराया। युवक की हालत गंभीर होने पर उसे मंडलीय अस्पताल रेफर कर दिया गया।
भोजपुर के पीरो थाना क्षेत्र के डीह गांव निवासी 22 वर्षीय आकाश तिवारी, दिल्ली से घर जाने के लिए मगध एक्सप्रेस ट्रेन में सफर कर रहा था। सफर के दौरान सोमवार सुबह 11 बजे बिरोही रेलवे स्टेशन पर पोल नंबर 751/20 के समीप अनियंत्रित होकर रेल पटरी पर गिर पड़ा। स्टेशन मास्टर ने जीआरपी को सूचना दी। मौके पर पहुंचे तो गंभीर अवस्था में युवक को इलाज के लिए सीएचसी में भर्ती कराया गया। हालत गंभीर होने पर मंडलीय चिकित्सालय रेफर कर दिया गया। जीआरपी ने परिजनों को सूचना दी है।
जीआरपी चौकी प्रभारी सुनील कुमार गौड़ ने बताया कि ट्रेन में सफर कर रहा युवक रेल पटरी पर गिर पड़ा। इलाज के लिए मंडलीय चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है परिजनों को सूचना दे दी गई है। संवाद