फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   A young man who came for a wedding procession died after falling into a well

Mirzapur News: बरात में आए युवक की कुएं में गिरने से मौत

Wed, 29 May 2024 04:00 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 29 May 2024 04:00 AM IST
विज्ञापन
A young man who came for a wedding procession died after falling into a well
अहरौरा। रोशनहर आई बरात में शामिल युवक सोमवार की रात घर लौटते समय अंधेरे में महमूदपुर दलित बस्ती के पास खुले हुए कुएं में गिर गया। शोर होने पर मौके पर पहुंचे परिजनों ने किसी तरह कुएं से उसे बाहर निकाला। उसे ट्राॅमा सेंटर वाराणसी इलाज के लिए ले गए। जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

रोशनहर के दलित बस्ती निवासी रोहित (25) पुत्र राधेश्याम घर से दो किमी दूर महमूदपुर गांव के दलित बस्ती निवासी घुरफेक्कन की बेटी के वैवाहिक कार्यक्रम में शामिल होने गए थे। बरात में गए रोहित द्वार पूजा के बाद घर लौटते समय अंधेरे में असंतुलित होकर अचानक कुएं में गिर गए। साथ चल रहे साथियों ने हादसा होने पर शोर मचाया। घरवालों को मामले की जानकारी हुई तो मौके पर पहुंच कर उन्हें कुएं से बाहर निकाला, लेकिन तब तक देर हो चुकी थी। रोहित को अचेत अवस्था में ट्राॅमा सेंटर वाराणसी उपचार के लिए ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। हादसे की जानकारी होते ही घर में मातम छा गया। रोहित अविवाहित थे और तीन भाइयों एवं एक बहन में तीसरे नंबर पर थे। थानाध्यक्ष बृजेश सिंह ने बताया कि कुएं में गिरने से बरात में शामिल युवक की मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed