फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   A young man was tied up in his house and beaten up, 5 booked

Mirzapur News: घर में बांध कर युवक को पीटा, 5 पर केस

Wed, 09 Jul 2025 12:25 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 09 Jul 2025 12:25 AM IST
विज्ञापन
A young man was tied up in his house and beaten up, 5 booked
राजगढ़। थाना क्षेत्र के राजगढ़ बाजार में सोमवार रात कुछ लोग एक युवक को घर में बांधकर लाठी-डंडों से पिटाई की। इसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को सीएचसी राजगढ़ में भर्ती किया गया। यहां से प्राथमिक उपचार के बाद उसे मंडलीय अस्पताल रेफर कर दिया गया। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस पांच आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच कर नही है।
विज्ञापन

मड़िहान के पचोखरा गांव निवासी धनंजय सोमवार को राजगढ़ बाजार में किसी काम से आया था। इसी दौरान पुरानी रंजिश को लेकर राजगढ़ बाजार निवासी पांच लोग उसे घर में उठा ले गए। रस्सी से बांधकर लाठी-डंडों से पिटाई करने लगे। इसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया। पीड़ित के बेहोश होने पर सभी भाग गए। होश में आने पर वह किसी तरह जान बचाकर भागा। राजगढ़ थाने पर पहुंच कर पांच आरोपियों के खिलाफ तहरीर दी। राजगढ़ थानाध्यक्ष रणविजय सिंह ने बताया कि आरोपी पुन्नू सोनकर, संदीप उर्फ बाबा सोनकर, प्रमोद सोनकर सहित दो अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई की जा रही हैै।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed