फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   A young man was murdered after robbing a Bolero, his body was thrown in the forest

Mirzapur News: बोलेरो लूटकर युवक की हत्या की, जंगल में फेंका शव

Tue, 15 Apr 2025 12:43 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 15 Apr 2025 12:43 AM IST
विज्ञापन
A young man was murdered after robbing a Bolero, his body was thrown in the forest
पड़री। क्षेत्र के कम्हारी गांव से चार दिन पहले बोलेरो लेकर निकले युवक का शव सोमवार को लालगंज थाना क्षेत्र के बहुती जंगल में मिला। मौके पर पहुंचे परिजनों ने उसकी शिनाख्त की। युवक के भाई ने बोलेरो लूटकर उसकी हत्या करने का आरोप लगाते हुए तहरीर दी। तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर पुलिस जांच कर रही है।
विज्ञापन

कम्हारी गांव निवासी अमित गुप्ता (26) ने बोलेरो खरीदी थी और उसे वह बुकिंग में चलाता था। वह 10 अप्रैल को बोेलेरो लेकर निकला। घर वालों को बताया था कि किसी की विदाई करानेे के लिए बुकिंग मिली है, जहां वह जा रहा है। इसके बाद वह घर नहीं लौटा तो परिजनों ने 12 अप्रैल को थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई थी। सोमवार को उसका शव लालगंज के बहुज जंगल में कंकाल के रूप में मिला। अमित के बड़े भाई प्रमोद गुप्ता ने बताया कि सोमवार को सुबह भाई की तलाश में निकला तो सिरसी मोड़ के पास कुछ लोग बात कर रहे थे कि बहुती जंगल की झाड़ी से गंध आ रही है। लगता है कि किसी को मारकर फेंका गया है। इसके बाद वह मौके पर पहुंचा तो वहां उसके भाई का शव, उसके जूते-मोजे और टूटा मोबाइल पड़ा था।
विज्ञापन

प्रमोद ने पुलिस को बताया कि 10 अप्रैल को जब उसका भाई बोलेरो लेकर निकला था तो साले जितेंद्र गुप्ता ने राजीव गांधी दक्षिणी परिसर बरकछा के पास तीन लोगों के साथ उसे देखा था। बुकिंग में बोलेरो लेकर जाने वाले मोहित तिवारी उर्फ जय तिवारी, अभिषेक यादव उर्फ मोनू निवासी कम्हारी थाना पड़री और सुमित उर्फ बऊ दुबे निवासी कुरकुठिया कोतवाली देहात ने ही बोलेरो लूटने के लिए उसके भाई की हत्या की है। थानाध्यक्ष दयाशंकर ओझा ने बताया कि लापता युवक का शव बहुती जंगल में मिला है। मृतक के भाई की तहरीर पर तीन लोगों पर लूट और हत्या का मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed