फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   A young man was attacked with a cutter blade, 35 stitches on his stomach and nine on his hand

Mirzapur News: युवक पर कटर ब्लेड से हमला, पेट में 35 और हाथ में लगे नौ टांके

Tue, 13 May 2025 12:35 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 13 May 2025 12:35 AM IST
विज्ञापन
A young man was attacked with a cutter blade, 35 stitches on his stomach and nine on his hand
विंध्याचल। थाना क्षेत्र के रेहड़ा चुंगी के पास रविवार की देर रात पुरानी रंजिश में एक युवक पर दूसरे युवक ने कटर ब्लेड से हमला कर लिया। पुुलिस ने घायल को सीएचसी में भर्ती कराया। उसके पेट में 35 और हाथ में नौ टांके लगे हैं। मामले में आरोपी पर मुकदमा दर्ज कर तलाश की जा रही है।
विज्ञापन

विंध्याचल थाना क्षेत्र के रेहड़ा चुंगी बस्ती निवासी काजू बिंद (18) रविवार की रात में मोबाइल फोन रिचार्ज कराने के लिए रेहड़ा चुंगी नगर पालिका कार्यालय के पास दुकान पर गया था। लौटते समय पुरानी रंजिश में एक युवक ने कटर ब्लेड से उस पर हमला कर दिया। इसमें काजू के पेट व हाथ में गंभीर चोटें आईं।
विज्ञापन

आनन-फानन लोगों ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। सूचना पर घर वाले अस्पताल पहुंचे। पीड़ित के पिता ने हमला करने के आरोपी के खिलाफ नामजद तहरीर दी। इलाज कर रहे सीएचसी के डाॅ. संतोष कुमार सिंह ने बताया कि युवक के पेट में 35 और हाथ में नौ टांके लगे हैं। थानाध्यक्ष अमित कुमार प्रजापति ने बताया कि पीड़ित के पिता की तहरीर पर मुन्ना वर्मा के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed