फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   A young man saved a girl who was going to jump into the Ganges

Mirzapur News: गंगा में छलांग लगाने जा रही युवती को युवक ने बचाया

Wed, 10 Jul 2024 03:03 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 10 Jul 2024 03:03 AM IST
विज्ञापन
A young man saved a girl who was going to jump into the Ganges
कछवां। मां की डांट से नाराज होकर भटौली पुल से गंगा में छलांग लगाने जा रही युवती को युवक ने बचा लिया। युवती के नहीं मानने पर युवक ने उसे थप्पड़ जड़ दिया। उधर ग्रामीणों ने प्रेम संबंध का मामला समझकर युवक की पिटाई कर उसे पुलिस को सौंप दिया। थाने पहुंची युवती की मां से मामले की जानकारी होने पर पुलिस ने युवक को छोड़ दिया।
विज्ञापन


कछवां क्षेत्र की रहने वाली इंटरमीडिएट की एक छात्रा मां की डांट से नाराज होकर बरैनी भटौली पुल से शाम करीब पांच बजे कूदकर जान देने के लिए जा रही थी। लड़की को रोते हुए पुल की तरफ जाते देख एक युवक उसको रोकने के लिए दौड़ा। युवती ने पुल की रेलिंग से अपना एक पैर गंगा की तरफ लटकाया, उसी दौरान युवक ने युवती को पकड़कर खींच लिया। इसके बाद भी युवती नहीं मान रही थी तो युवक ने उसे तमाचा जड़ दिया। यह देख आसपास मौजूद लोगों और राहगीरों को लगा कि दोनों के बीच प्रेम संबंध का मामला है। लोगों ने युवक की पिटाई कर दी। राहगीरों में से किसी ने कछवां पुलिस को भी सूचना दे दी। मौके पर पहुंचे थाना प्रभारी त्रिवेणी लाल सेन युवक को थाने ले आए। इस बीच राहगीरों ने युवती को भगा दिया था। युवक ने बताया कि युवती कछवां क्षेत्र की थी। अपनी मां से नाराज होकर गंगा में छलांग लगाने जा रही थी। उधर, युवती को राहगीरों ने घर छोड़ा तो उसकी मां थाने पहुंची। मां ने बताया कि उसने पुत्री को मोबाइल पर गेम खेलने से मना किया और नहीं मानी तो थप्पड़ मार दी थी। इसी वजह से वह नाराज होकर गंगा में कूदने चली गई थी। इस जानकारी के बाद पुलिस ने युवक को छोड़ दिया। थानाध्यक्ष त्रिवेणी लाल सेन ने बताया कि युवती मां की डांट से नाराज होकर गंगा में कूदने जा रही थी। युवक ने उसे बचा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed