फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   A young man riding a bike died after being hit by a vehicle

Mirzapur News: वाहन की चपेट में आने बाइक सवार युवक की मौत

Thu, 14 Nov 2024 02:26 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 14 Nov 2024 02:26 AM IST
विज्ञापन
A young man riding a bike died after being hit by a vehicle
अहरौरा। अहरौरा-जमुई मुख्य मार्ग पर बुधवार को देर शाम तेज रफ्तार अज्ञात वाहन की चपेट में आने बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद चालक वाहन लेकर फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पीआरवी ने हादसे में घायल युवक को सीएचसी पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

सोनभद्र के चोपन स्थित ग्रामीण बैंक में तैनात प्रेमापुर पठांतर रामगढ़ किरियात निवासी राहुल राव कश्यप (27) बाइक से ड्यूटी से घर लौट रहे थे। रास्ते में जसवां स्थित पेट्रोल पंप के पास पीछे से आ रहे तेज रफ्तार अज्ञात वाहन की चपेट में आने से वे गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद चालक वाहन लेकर फरार हो गया। हादसे की जानकारी होने पर पहुंचे ग्रामीणों ने सूचना पीआरवी को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल युवक को सीएचसी पहुंचाया। तब तक उसकी मौत हो गई थी। डॉक्टरों ने उसकी मौत की पुष्टि कर दी। पुलिस ने हादसे की सूचना परिजनों को दी। थानाध्यक्ष बृजेश सिंह ने बताया कि अज्ञात वाहन की चपेट में आकर बाइक सवार युवक की मौत हो गई है। शिनाख्त हो जाने पर परिजनों को घटना की सूचना दी गई है। वाहन चालक मौके से भाग गया है। उसकी तलाश कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed