फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   A young man returning from his in-laws' house died after falling from his bike

Mirzapur News: ससुराल से लौट रहे युवक की बाइक से गिरकर मौत

Sun, 04 Aug 2024 03:53 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 04 Aug 2024 03:53 AM IST
विज्ञापन
A young man returning from his in-laws' house died after falling from his bike
हलिया। ससुराल से घर लौट रहे बाइक सवार युवक की सगरा गांव के पास शुक्रवार की शाम हुए हादसे में मौत हो गई।
विज्ञापन

संतनगर थाना क्षेत्र के राहकला गांव निवासी कलंदर कोल (25) अपने तीन दोस्तों के साथ दो बाइक से ससुराल गया था। शाम को सभी बाइक से घर लौट रहे थे। एक बाइक कलंदर चला रहा था। रास्ते में हलिया थाना क्षेत्र के सगरा गांव के पास कलंदर अपने आगे चल रहे बाइक में टक्कर मारने के बाद सड़क पर गिर गया। इस हादसे में कलंदर गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे उपचार के लिए हलिया पीएचसी पहुंचाया गया। जहां हालत गंभीर होने पर डॉक्टर ने उसे ट्राॅमा सेंटर मिर्जापुर रेफर कर दिया। जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। थानाध्यक्ष वीरेंद्र सिंह ने बताया कि हादसे में बाइक सवार युवक की मौत होने पर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed