{"_id":"6740ad5fbb7336c6f701bebc","slug":"a-young-man-returning-after-watching-a-wedding-met-with-an-accident-two-bikes-collided-head-on-one-died-2024-11-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mirzapur : शादी देखकर लौट रहा युवक हादसे का शिकार, दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर, एक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mirzapur : शादी देखकर लौट रहा युवक हादसे का शिकार, दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर, एक की मौत
Fri, 22 Nov 2024 09:42 PM IST
नितीश कुमार पांडेय
अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर
अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर
Published by: नितीश कुमार पांडेय
Updated Fri, 22 Nov 2024 09:42 PM IST
सार
हालिया थाना क्षेत्र में शादी का निमंत्रण देखकर बाइक से लौट रहे युवकों की बाइक सामने से आ रही मोटरसाइकिल से टकरा गई। मामले में एक की मौत हो गई और दूसरा बुरी तरह घायल हो गया। घटना के बाद पूरे गांव में मातम का माहौल है।
विज्ञापन
सड़क हादसा
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
हलिया थाना क्षेत्र के हलिया-देवरी मार्ग पर शुक्रवार को देर शाम दो बाइक सवारों की आमने-सामने टक्कर में दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गये। पुलिस दोनों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले आई। जहां पर एक को चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। गंभीर रूप से घायल युवक का इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
हलिया थाना क्षेत्र के मनिगढ़ा गांव निवासी 32 वर्षीय रामेश्वर मौर्य हलिया की तरफ से घर जा रहे थे। वही लालगंज थाना क्षेत्र के वस्तरापांडेय गांव निवासी 26 वर्षीय प्रियांशु पांडेय देवरी से अपने रिश्तेदार के यहां शादी का निमंत्रण देखकर वापस घर जा रहे थे।
विज्ञापन
जैसे ही दोनों टीटीहीरिया नाले के पास पहुंचे कि आमने-सामने दोनों की टक्कर हो गई। जिसमें दोनों गंभीर रूप से घायल हो गये। दोनों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। जहां की रामेश्वर मौर्य को चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। गंभीर रूप से घायल प्रियांशु पांडेय का इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
मौके पर पहुंची पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिये भेजा। थानाध्यक्ष वीरेंद्र सिंह का कहना है कि हादसे में मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।