{"_id":"655bad013320cf9a8402d554","slug":"a-young-man-preparing-for-ias-lost-his-life-in-a-road-accident-mirzapur-news-c-192-1-svns1035-8698-2023-11-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mirzapur News: सड़क हादसे में आईएएस की तैयारी करने वाले युवक की जान गई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mirzapur News: सड़क हादसे में आईएएस की तैयारी करने वाले युवक की जान गई
विज्ञापन
मिर्जापुर। आईएएस बनने के लिए तैयारी कर रहे एक होनहार युवा की हादसे में जान चली गई। युवक की मौत ने परिवार की उम्मीदों पर पानी फेर दिया। युवक बुआ को डाॅक्टर के पास दिखाने के लिए बाइक से नंबर लगाने जा रहा था। रास्ते में देहात कोतवाली क्षेत्र के शुक्लहा भरुहना मार्ग पर लंकापुरी के पास दूसरी बाइक की टक्कर से घायल हो गया। अस्पताल ले जाने पर डाॅक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। मौत से परिवार में कोहराम मच गया।
भदोही जिले के औराई थाना क्षेत्र के नरथुआ निवासी पंकज मौर्या (24) पुत्र शेषधर मौर्या तीन वर्षों से दिल्ली में रहकर आईएएस की तैयारी कर रहे थे। एक बार प्री की परीक्षा निकाल चुके थे, परंतु मेंस में सफल नहीं हो सके। इसके बाद छह माह से मिर्जापुर के कटरा कोतवाली क्षेत्र के लोहिया तालाब अपने बुआ चंद्रा देवी के घर रहकर परीक्षा की तैयारी कर रहे थे। बुआ चंद्रा की तबीयत खराब थी। उनको डाॅक्टर को दिखाना था तो पंकज सोमवार को सुबह आठ बजे बाइक से पक्के पोखरा स्थित एक डाॅक्टर के यहां नंबर लगाने जा रहे थे। वे देहात कोतवाली क्षेत्र के भरुहना मार्ग पर लंकापुरी के पास पहुंचे थे कि सामने से आ रहे दूसरे बाइक सवार ने टक्कर मार दिया। इस हादसे में दोनों बाइक सवार घायल हो गए, परंतु पंकज को अधिक चोटें आईं। सूचना पर पहुंची पुलिस राहगीरों की मदद से घायल को उपचार के लिए ट्रामा सेंटर मिर्जापुर लेकर गई। जहां डाॅक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। मौत की सूचना से परिवार में कोहराम मच गया। सूचना पर पंकज के परिजन अस्पताल पहुंचे। होनहार पुत्र को खोकर माता-पिता और अन्य परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पंक तीन भाइयों में सबसेे बड़े थे। देहात कोतवाल शैलेश राय ने बताया कि दो बाइकों की टक्कर में एक युवक की मौत हो गई।