फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   A young man injured after falling from a bike died during treatment

Mirzapur News: बाइक से गिरकर घायल युवक की इलाज के दौरान मौत

Mon, 21 Oct 2024 03:28 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 21 Oct 2024 03:28 AM IST
विज्ञापन
A young man injured after falling from a bike died during treatment
हलिया। मतवार गांव निवासी एक युवक शनिवार को बस से उतर रही सवारियों को बचाने में असंतुलित होकर बाइक से गिरकर घायल हो गया। सूचना पर पहुंचे परिजन घायल युवक को इलाज के लिए पीएचसी ले गए। जहां डॉक्टर ने उसे ट्राॅमा सेंटर मिर्जापुर रेफर कर दिया। ट्रॉमा सेंटर में इलाज के दौरान रविवार को बाइक सवार की मौत हो गई।
विज्ञापन

मतवार गांव निवासी 19 वर्षीय सुरेश कोल शनिवार को सुबह पांच बजे बाइक से गांव निवासी एक व्यक्ति को हलिया बाजार पहुंचाने जा रहे थे। मतवार तिराहे पर एक सवारी बस से कुछ महिलाएं उतर कर जा रही थीं। महिलाओं को बचाने के चक्कर में वे असंतुलित होकर बाइक से सड़क किनारे गिरकर घायल हो गए। सूचना पर पहुंचे परिजन उन्हें पीएचसी लेकर गए। जहां डॉक्टर ने ट्रॉमा सेंटर मिर्जापुर रेफर कर दिया। ट्रॉमा सेंटर में इलाज के दौरान रविवार को सुरेश की मौत हो गई। चाचा लालकेश्वर ने थाने में तहरीर देकर पोस्टमार्टम कराने की मांग की। तहरीर मिलने पर पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया। थानाध्यक्ष वीरेंद्र सिंह ने बताया कि बाइक से असंतुलित होकर गिरने से घायल युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई। उसके चाचा की तहरीर पर शव का पोस्टमार्टम कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed