फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   A young man fell into a well due to an epileptic attack

मिर्गी का दौरा पड़ने से कुएं में गिरे युवक की मौत

Wed, 09 Dec 2020 11:35 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 09 Dec 2020 11:35 PM IST
विज्ञापन
A young man fell into a well due to an epileptic attack
चील्ह। थाना क्षेत्र के सेमरा गांव में बुधवार की सुबह पानी भरने गया युवक कुएं में गिर गया। कड़ी मशक्कत के बाद परिजनों ने किसी तरह से उसे कुुंए से निकाला और उपचार के लिए भदोही के गोपीगंज अस्पताल ले गए। वहां पर डाक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। युवक की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों ने उसका अंतिम संस्कार कर दिया। परिजनों ने बताया कि मिर्गी का दौरा आने की वजह से वह कुएं में गिरा।
विज्ञापन

क्षेत्र निवासी 20 वर्षीय विनोद कुमार पुत्र हिंछलाल मजदूरी करता था। उसकी शादी नहीं हुई है। वह सुबह घर के पास कुएं में पानी भरने के लिए गया था। इस दौरान उसे मिर्गी का दौरा आया। इसके चलते युवक कुएं में गिर गया। बड़ी संख्या में लोग मौके पर जुट गए। कड़ी मशक्कत के बाद उसे किसी तरह बाहर निकाला गया। बाहर निकालने के बाद उसे भदोही के गोपीगंज स्थित एक निजी अस्पताल में ले गए। जहां डाक्टर ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed