फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   A young man fell from a tractor after falling asleep

नींद आने पर ट्रैक्टर से गिरे युवक की कुचलकर मौत

Sat, 05 Dec 2020 11:26 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 05 Dec 2020 11:26 PM IST
विज्ञापन
A young man fell from a tractor after falling asleep
मड़िहान। थाना क्षेत्र के घोरावल मार्ग पर शुक्रवार की रात सामान लेकर जा रहे ट्रैक्टर पर बैठे युवक को झपकी आ गई और वह गिरकर ट्रैक्टर के टायर के नीचे आ गया। आनन-फानन में उसे उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। जहां डाक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। युवक की मौत से परिवार में कोहराम मच गया।
विज्ञापन

क्षेत्र के हरदी मिश्र गांव निवासी 30 वर्षीय धर्मेंद्र मौर्या पिता की मौत के बाद गांव की जमीन बेचकर सोनभद्र के घोरावल थाना क्षेत्र के धुरकरी गांव में कृषि के लिए जमीन खरीदा। जमीन खरीदने के बाद वह अपना सामान ट्रैक्टर पर लादकर सोनभद्र पहुंचा। शुक्रवार को दिन में दो ट्रैक्टर सामान पहुंचाया। रात को वह ट्रैक्टर पर सामान लादकर जा रहा था। वह ट्रैक्टर पर बैठा था। रास्ते में घोरावल मार्ग पर हरिहरा गांव के पास धर्मेंद्र को नींद आ गई। झपकी आने पर वह ट्रैक्टर से नीचे गिर गया।
विज्ञापन

इससे वह ट्रैक्टर के पहिए के नीचे आ गया। आनन-फानन में उसे उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। जहां डाक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। युवक की पांच वर्ष पूर्व शादी हुई थी। उसे तीन और एक वर्ष की दो पुत्री है। बूढ़ी मां भी उसके साथ रहती थी। उसके मौत से परिवार के पालन-पोषण की समस्या उत्पन्न हो गई है। सोनभद्र में जमीन खरीदने पर उसके पट्टीदारों ने मना किया था। पर वह गांव की जमीन बेचकर सोनभद्र की जमीन पर एक सप्ताह पूर्व बोरिंग करायी। बोरिंग कराने के बाद पानी मिलने पर वह खुश था और अपना सामान लेकर वहां जा रहा था। बीच में हादसेे का शिकार हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

अनियंत्रित बाइक से गिरकर दो लोग घायल
ड्रमंडगंज। रीवां-मिर्जापुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर बेलन बरौधा चौकी क्षेत्र के महुअट गांव के पास शनिवार की दोपहर सड़क पर लड़ रहे दो कुत्तों को बचाने के चक्कर में अनियंत्रित बाइक से गिरकर दो लोग घायल हो गए। दोनों घायलों में से एक की हालत गंभीर बनी हुई है। दुर्घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से दोनों घायलों को इलाज के लिए नैड़ी स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

हलिया थाना क्षेत्र के दुर्जनीपुर निवासी बृजलाल निराला पुत्र बोड़ई 55 वर्ष अपने पड़ोसी जीवनदान पुत्र शंकरलाल 40 वर्ष के साथ शनिवार को लालगंज तहसील किसी काम से गए थे। तहसील से वापस लौटते समय महुअट गांव के पास रीवां-मिर्जापुर मार्ग पर अचानक आकर दो कुत्ते आपस में लड़ने लगे। कुत्तों से बचने बचाने के चक्कर में बाइक अनियंत्रित होकर पलट गई। दुर्घटना में जीवनदान को हल्की चोट आई है, लेकिन बृजलाल निराला गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पाकर दोनों घायलों के परिजन अस्पताल पहुंच गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed