फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   A young girl sleeping on a cot died due to a poisonous animal bite

Mirzapur News: चारपाई पर सो रही किशोरी की जहरीले जंतु के काटने से मौत

Tue, 27 Aug 2024 01:54 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 27 Aug 2024 01:54 AM IST
विज्ञापन
A young girl sleeping on a cot died due to a poisonous animal bite
हलिया। बेलाही गांव में रविवार को रात करीब नौ बजे खाना खाने के बाद चारपाई पर सो रही 17 वर्षीय किशोरी को किसी जहरीले जंतु ने काट लिया। कुछ देर बाद जब उसकी तबीयत बिगड़ी तो घर में सो रहे परिजनों की नींद खुली। किशोरी से कुछ पूछने पर कुछ बोल नहीं पा रही थी। उसे परिजन पीएचसी हलिया ले गए। जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

बेलाही गांव निवासी रमेश चंद पाल की 17 वर्षीय पुत्री रीना घर में खाना खाने के बाद चारपाई पर सो रही थी। इस बीच रात में किसी जहरीले जंतु ने काट लिया। देर रात जब उसकी तबीयत बिगड़ने लगी तो पुत्री की आवाज सुन माता-पिता उसके पासप पहुंचे। वह कुछ बोल नहीं पा रही थी। उसने दाहिने हाथ की तरफ इशारा किया। परिजनों की नजर जब हाथ पर गई तो किसी जहरीले जंतु के काटने के निशान थे। परिजन उसे पीएचसी हलिया ले गए। जहां डॉ. विवेक खरे ने देखते ही मृत घोषित कर दिया। रीना तीन बहनों में सबसे छोटी थी। वह जगाधरी प्रसाद स्मारक इंटरमीडिएट कॉलेज में कक्षा 12 की छात्रा थी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थानाध्यक्ष वीरेंद्र सिंह ने बताया कि परिजनों के अनुसार जहरीले जंतु के काटने से किशोरी की मौत हो गई। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed