फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   A woman, harassed by her in-laws, left her child on a bridge and jumped into the Ganges while leaving for her parents' home.

Mirzapur News: ससुरालवालों की प्रताड़ना से मायके के लिए निकली महिला पुल पर बच्चे को छोड़कर गंगा में कूदी

Mon, 20 Apr 2026 12:45 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 20 Apr 2026 12:45 AM IST
विज्ञापन
A woman, harassed by her in-laws, left her child on a bridge and jumped into the Ganges while leaving for her parents' home.
चुनार पु​ल पर डूबने से मृत आरती की फाइल फोटो। स्रोत- परिजन
चुनार थाना क्षेत्र के बालूघाट पक्का पुल से कूदी महिला, महिला की लाश मिली
विज्ञापन

चुनार, मिर्जापुर। थाना क्षेत्र के बालूघाट पक्का पुल से रविवार सुबह आरती (36) अपने 10 वर्षीय पुत्र छोटू को पुल पर छोड़कर गंगा में छलांग लगा दी। राहगीर जब तक कुछ समझ पाते महिला पुल की रेलिंग पर चढ़कर गंगा में छलांग लगा चुकी थी। मौके पर पहुंची पुलिस स्थानीय गोताखोरों से महिला की तलाश शुरू कराई। देर शाम महिला की लाश मिल गई।
सूचना मिलने के बाद चुनार कोतवाली पहुंचे महिला के बड़े भाई पत्तू ने बताया कि शनिवार रात बहन ने फोन कर बताया था कि पति और ससुराल के लोग छोटी-छोटी बातों पर कहासुनी करते रहते हैं। सुबह वह घर आने के लिए बोली थी, लेकिन रविवार को पुलिस से जानकारी मिली कि बहन ने पक्का पुल पर अपने बेटे छोटू को छोड़कर गंगा में छलांग लगा दी है। चुनार कोतवाल विजय शंकर सिंह ने बताया कि स्थानीय गोताखोरों से तलाश शुरू कराई। एसडीआरएफ की टीम भी बुलाई गई है। मामले में अभी कोई तहरीर नहीं मिली है।
विज्ञापन

अहरौरा थाना क्षेत्र के हिनौती गांव की रहने वाली आरती (36) पत्नी बबलू सुबह लगभग नौ बजे पुत्र छोटू (10) के साथ पक्का पुल पर पहुंची। गंगा में कूद गई। महिला का मायका चुनार थाना क्षेत्र के चुरामनपुर गांव में है। महिला की शादी लगभग 15 वर्ष पूर्व हुई है। घटना की जानकारी होने पर मायके और ससुराल पक्ष के लोग मौके पर पहुंचे।

चुनार पुल पर डूबने से मृत आरती की फाइल फोटो। स्रोत- परिजन

चुनार पुल पर डूबने से मृत आरती की फाइल फोटो। स्रोत- परिजन

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed