फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   A traveler climbed on the roof of Mahananda river and got burnt by the wire

Mirzapur News: महानंदा की छत पर चढ़ा यात्री, तार से झुलसा

Sat, 22 Mar 2025 01:11 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 22 Mar 2025 01:11 AM IST
विज्ञापन
A traveler climbed on the roof of Mahananda river and got burnt by the wire
स्थानीय रेलवे स्टेशन पर शुक्रवार रात आठ बजे पहुंची महानंदा एक्सप्रेस के रुकते ही एक यात्री ट्रेन की छत पर चढ़ गया।
विज्ञापन

ट्रेन की छत पर चढ़ते ही यात्री ओएचई तार की चपेट में आकर झुलस किया। उसे नीचे उतारते वह नीचे प्लेटफाॅर्म पर गिर गया। मौके पर पहुंची आरआरपीएफ व जीआरपी टीम उसे ट्राॅमा सेंटर मिर्जापुर ले गई।
जहां उपचार के बाद उसे ट्राॅमा सेंटर वाराणसी रेफर कर दिया गया।
बिहार के अररिया भरगमा शंकरपुर निवासी रोशन (42) अपने भांजे प्रकाश व नीरज निवासी उसमोल अररिया के साथ महानंदा एक्सप्रेस से घर लौट रहा था। महानंदा एक्सप्रेस दिल्ली से कटिहार जा रही थी। तीनों दिल्ली से ट्रेन पर सवार थे।
विज्ञापन

महानंदा एक्सप्रेस शुक्रवार की रात आठ बजकर छह मिनट पर जब मिर्जापुर रेलवे स्टेशन के प्लेटफाॅर्म नंबर दो पर रुकी । तो ट्रेन से उतरा रोशन छत पर चढ़ गया। छत पर चढ़ने के दौरान वह ओएचई तार की चपेट में आ गया। आरपीएफ प्रभारी दिनेश कुमार ने बताया कि पूछताछ में भांजे प्रकाश ने बताया कि उसके मामा मानसिक रूप से अस्वस्थ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उनके इलाज के लिए उनको घर लेकर जा रहे थे । ट्रेन रुकने पर वह शौचालय जाने की बताया। कुछ देर बाद पता चला कि वह ट्रेन की छत पर चढ़ गए है। झुलसे यात्री को उपचार के लिए ट्रामा सेंटर मिर्जापुर ले जाया गया। जहां से उसे बीएचयू रेफर कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed