{"_id":"62001eeea4d3a310297d282f","slug":"a-tractor-full-of-visitors-overturned-one-died-in-the-accident-mirzapur-news-vns637326450","type":"story","status":"publish","title_hn":"दर्शनार्थियों से भरी ट्रैक्टर पलटी, हादसे में एक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दर्शनार्थियों से भरी ट्रैक्टर पलटी, हादसे में एक की मौत
विज्ञापन
बिहार के रोहतास जिले में स्थित गुप्ता धाम से दर्शन कर लौट रही दर्शनार्थियों से भरी ट्रैक्टर-ट्राली भगौती देई गांव के पास रविवार की सुबह अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में एक व्यक्ति की घटनास्थल पर ही मौत हो गई और एक गंभीर रूप से घायल हो गया। अन्य यात्रियों को हल्की चोटें आईं। पुलिस ने घायलों को सीएचसी पहुंचाया। एक की हालत गंभीर होने पर उसे ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया गया।
क्षेत्र के वन इमलिया गांव से शुक्रवार को 30 लोग बिहार के रोहतास जिले में स्थित गुप्ता धाम में दर्शन पूजन के लिए निकले थे। दर्शन कर यात्री लौट रहे थे कि भगौती देई गांव के पास पहुंचते ही ट्रैक्टर का हीच टूट गया। इससे अनियंत्रित होकर ट्रैक्टर पलट गई। वाहन पर सवार सभी श्रद्धालु छिटककर दूर गिर पड़े लेकिन चुनार के बहेरा गांव निवासी मलखान राम (50) पुत्र लल्लू राम व राम सुरेश (45) पुत्र लालव्रत ट्राली के नीचे दब गए। अन्य श्रद्धालुओं को हल्की चोट लगी। हादसे की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुुंचाया जहां डाक्टर ने मलखान राम को मृत घोषित कर दिया। गंभीर रूप से घायल राम सुरेश को ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया। अन्य घायलों को इलाज कराकर छोड़ दिया गया। उसी ट्रैक्टर पर सवार मृतक मलखान राम की पत्नी ने बताया कि खेती-बारी से वह परिवार का भरण पोषण करती है। मृतक को कुल पांच पुत्री और एक पुत्र है। इतनी लंबी यात्रा तय करने के बाद घर पहुंचने से चंद कदम पहले हृदय विदारक घटना ने ग्रामीणों को झकझोर कर रख दिया है। गांव में शोक की लहर व्याप्त हो गई है। सीओ आपरेशन अजय राय का कहना है कि दर्शनार्थियों से भरी ट्रैक्टर पलटने से एक दर्शनार्थी की मौत हो गई। एक गंभीर रूप से घायल है। उसे ट्रॉमा सेंटर भेजा गया है। परिजनों को दुर्घटना की सूचना दे दी गई है अन्य दर्शनार्थियों को हल्की चोटें आईं है। उनको उपचार के बाद घर भेज दिया गया।