फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   A textile businessman from Prayagraj died after being crushed by a truck that dragged his bike for half a kilometer.

Mirzapur News: ट्रक से कुचलकर प्रयागराज के कपड़ा व्यवसायी की मौत, आधा किमी घसीट ले गया बाइक

Mon, 12 Jan 2026 01:44 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 12 Jan 2026 01:44 AM IST
विज्ञापन
A textile businessman from Prayagraj died after being crushed by a truck that dragged his bike for half a kilometer.
ड्रमंडगंज घाटी में ट्रक की टक्कर से हुई बाइक सवार की मौत के बाद जुटी भीड़, स्रोत संवाद
ड्रमंडगंज। रीवां-मिर्जापुर हाईवे पर स्थित ड्रमंडगंज घाटी में रविवार को दोपहर एक अनियंत्रित ट्रक बाइक सवार को कुचलने के बाद फंसी बाइक लेकर भागने लगा। 500 मीटर दूर बड़े मोड़ पर दूसरे ट्रक से टकराते हुए डिवाइडर से जा टकराया। हादसे में बाइक सवार की कुचलकर मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में ले लिया। थानाध्यक्ष भारत सुमन ने बताया कि प्रयागराज के कोरांव थाना क्षेत्र के सैंभा गांव निवासी कपड़ा व्यवसायी संजय सिंह कुशवाहा (40) बाइक से मध्य प्रदेश के हनुमना बाजार में कपड़ा पहुंचाने गए थे। वहां से दोपहर में वे घर वापस लौट रहे थे। ड्रमंडगंज घाटी से नीचे उतरते समय जब वे जालिम मोड़ से आगे पहुंचे थे। इसी दौरान पीछे से मक्का लादकर आ रहे ट्रक ने बाइक चालक को टक्कर मार दी। बाइक से गिरने पर संजय सिंह कुशवाहा को कुचलते हुए ट्रक फंसी बाइक को घसीटते हुए 500 मीटर दूर जाकर दूसरे ट्रक से भिड़ते हुए डिवाइडर से जा टकराया। हादसे के बाद ट्रक चालक मौके से भाग गया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक बाइक सवार के परिजनों को सूचना दी। ट्रक चालक की तलाश की जा रही है। घटनास्थल पर पहुंचे मृतक के बड़े भाई अजय सिंह कुशवाहा ने बताया कि उनका भाई कपड़े का व्यवसाय करते थे। रविवार को हनुमना से लौट रहे थे। वह दो भाइयों में छोटे थे। मृतक को तीन पुत्री व एक पुत्र है। पति की मौत की खबर पाकर पत्नी आशा देवी का रो रोकर हाल-बेहाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed