फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   A teenager who went to take a bath died by drowning in a pond

Mirzapur News: नहाने गए किशोर की तालाब में डूबने से मौत

Thu, 31 Oct 2024 02:55 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 31 Oct 2024 02:55 AM IST
विज्ञापन
A teenager who went to take a bath died by drowning in a pond
पटेहरा। धनावल ग्राम पंचायत के परमापुर मौजा में बुधवार को पड़ोस के बच्चों के साथ तालाब में नहाने गए किशोर की गहरे पानी में जाने से डूबने से मौत हो गई।
विज्ञापन

ग्राम प्रधान बिपिन बिहारी बिंद ने बताया कि गांव निवासी सुरेश साहनी का 15 वर्षीय पुत्र राहुल बुधवार को दोपहर करीब दो बजे पड़ोस के बच्चों के साथ घर से 200 मीटर दूर तालाब में नहाने चला गया। सभी बच्चे तालाब में किनारे ही नहा रहे थे। नहाते समय अचानक राहुल का पैर फिसल गया और वह गहरे पानी में जाने से डूबने लगा। राहुल को डूबते देख साथ गए बच्चे शोर मचाते हुए घर पहुंचे और रिजनों को राहुल के डूबने की सूचना दी। ग्रामीणों के साथ परिजन मौके पर पहुंचे, तब तक राहुल डूब चुका था। तालाब से राहुल को बाहर निकालकर इलाज के लिए मंडलीय अस्पताल पहुंचाया गया। जहां देखते ही डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। राहुल तीन भाइयों व एक बहन में सबसे बड़ा था। थानाध्यक्ष संजय सिंह ने बताया कि तालाब में डूबने से किशोर की मौत हुई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed