फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   A teenager who went to graze goats died after being struck by electricity

Mirzapur News: बकरी चराने गए किशोर की बिजली की चपेट में आकर मौत

Wed, 10 Jul 2024 03:15 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 10 Jul 2024 03:15 AM IST
विज्ञापन
A teenager who went to graze goats died after being struck by electricity
पड़री। अमीरती गांव में मंगलवार को अपराह्न करीब तीन बजे बकरी चराने गए किशोर की बिजली की चपेट में आने से मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन

अमीरती गांव में अमरेश पाल का 15 वर्षीय पुत्र अनिलेश पाल स्कूल से पढ़कर आने के बाद घर की बकरियों को चराने के लिए लेकर सिवान की तरफ गया था। उसी दौरान तेज बारिश होने लगी। उस दौरान बिजली गिरने के कारण अनिलेश पाल उसकी चपेट में आ गया। इससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। परिजनों की सूचना पर मौके पर पहुंचे पैड़ापुर चौकी प्रभारी अनिल कुमार सिंह ने घटना की जानकारी लेकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। किशोर पैड़ापुर स्थित स्वामी गोविंदाश्रम इंटर काॅलेज में कक्षा नौ का छात्र था। थानाध्यक्ष विजय शंकर पटेल ने बताया कि बिजली की चपेट में आने से छात्र की मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed