फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   A teenager died after being bitten by a dog. More than 80 people are falling victim to this every day.

Mirzapur News: कुत्ता काटने पर किशोरी की हुई थी मौत रोजाना 80 से ज्यादा हो रहे शिकार

Sun, 24 Aug 2025 02:21 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 24 Aug 2025 02:21 AM IST
विज्ञापन
A teenager died after being bitten by a dog. More than 80 people are falling victim to this every day.
जिले में सड़क पर घूमने वाले कुत्तों का आतंक कम नहीं है। शहर में रोज 80 से 100 लोग कुत्तों के काटने के शिकार हो रहे हैं। पिछले महीने चुनार के रैपुरिया में एक किशोरी की कुत्ता काटने से रेबीज का तीन इंजेक्शन लगने के बाद उसकी मौत हो गई। स्वास्थ्य विभाग के आंकड़े में भी रेबीज से एक के मौत की पुष्टि हुई है।
विज्ञापन

जमुई : चुनार थाना क्षेत्र निवासी रैपुरिया गांव निवासी गजला बानो 17 पुत्री मुनव्वर अली की कुत्ता काटने से मौत हो गई थी। गजला के चचेरे भाई खुर्शीद अली ने बताया कि पिछले माह गजला घर में दरवाजे के पास सो रही थी।
विज्ञापन

रात के अंधेरे में दाहिना आंख के ऊपर पागल कुत्ता काट लिया। उसी सीएचसी चुनार ले जाया गया। जहां उसे एंटी रेबीज का तीन इंजेक्शन लगा। तीसरा इंजेक्शन 22 जुलाई को लगा। चौथा इंजेक्शन पांच अगस्त को लगना था। 23 जुलाई को उसकी मौत हो गई। मृतका के परिजनों ने शव का पोस्टमार्टम नहीं कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

उसे दफन कर दिया। एसीएमओ डाॅ. मुकेश कुमार ने बताया कि पिछले एक वर्ष में जिले में रेबीज से एक की मौत हुई है। मंडलीय अस्पताल व सीएचसी-पीएचसी लेकर 42 स्थानों पर एंटी रेबीज का इंजेक्शन है जो रोज पीड़ितों को लग रहा है।

जनवरी से जुलाई तक लग चुके हैं 5764 मरीजों को पहला इंजेक्शन : मंडलीय अस्पताल के आंकड़ों के अनुसार जनवरी से लेकर जुलाई तक सात माह में 5764 मरीजों को एंटी रेबीज इंजेक्शन का पहला डोज लगाया गया है। प्रतिदिन मंडलीय अस्पताल मेंं 30 से 35 कुत्ते के काटने के शिकार लोग आते हैं। इनको कुल चार डोज लगाया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed