फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   A teenage girl drowned while performing the ritual at a pond on Ganga Dussehra.

Mirzapur News: गंगा दशहरा पर तालाब पर परंपरा निभाने गई किशोरी की डूबने से माैत

Wed, 27 May 2026 01:21 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 27 May 2026 01:21 AM IST
विज्ञापन
A teenage girl drowned while performing the ritual at a pond on Ganga Dussehra.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

लालगंज। कनोखर गांव में मंगलवार को गंगा दशहरा पर गुड्डा-गुड़िया प्रवाहित करने गई किशोरी काजल (17) की तालाब में डूबने से मौत हो गई। हादसे के बाद गांव में मातम पसर गया। क्षेत्र के कनोखर गांव निवासी काजल (17) अपनी सहेलियों संध्या, खुशबू और सुमन के साथ गांव के तालाब पर गुड्डा-गुड़िया प्रवाहित करने गई थी।
गंगा दशहरा पर तालाब में गुड्डा-गुड़िया प्रवाहित करने की गांव में वर्षों पुरानी परंपरा है। गुड्डा-गुड़िया प्रवाहित करते समय काजल अचानक गहरे पानी में चले जाने से डूबने लगी।
विज्ञापन

सहेलियों के शोर मचाने पर आस-पास मौजूद ग्रामीण मौके पर पहुंचे। सूचना मिलते ही परिजन भी तालाब पर पहुंचे। ग्रामीणों ने काफी प्रयास के बाद किशोरी को पानी से बाहर निकाला। परिजन आनन-फानन में उसे बरौंधा स्थित निजी अस्पताल ले गए। जहां डॉक्टर ने परीक्षण के बाद मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

घटना की सूचना पर 112 पीआरवी भी मौके पर पहुंचकर जानकारी ली। ग्रामीणों ने बताया कि काजल व उसकी सहेलियां सामान्य दिनों में तालाब पर स्नान करने नहीं जाती थीं। गंगा दशहरा पर धार्मिक परंपरा निभाने के लिए चारों तालाब पर गईं थी। किशोरी की मौत से परिजनों का रो-रोकर हाल बेहाल है। पूरे गांव में शोक का माहौल बना हुआ है। थानाध्यक्ष अभय सिंह ने बताया कि गंगा में स्नान करते समय किशोरी की डूबकर मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed