फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   A team of judges arrived to investigate the demolition of the house

Mirzapur News: मकान गिराने की जांच करने पहुंची न्यायाधीशों की टीम

Fri, 16 May 2025 12:29 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 16 May 2025 12:29 AM IST
विज्ञापन
A team of judges arrived to investigate the demolition of the house
राजगढ़। तालर गांव में वन विभाग की ओर से मकान गिराने के मामले की जांच करने बृहस्पतिवार को न्यायाधीशों की टीम जांच करने पहुंची। उच्च न्यायालय के निर्देश पर अपर जनपद न्यायाधीश के नेतृत्व में राजस्व, वन और पुलिस टीम ने मड़िहान तहसील में अभिलेखों की भी जांच की।
विज्ञापन

क्षेत्र के तालर गांव निवासी राम नरेश कोल ने उच्च न्यायालय में वाद दाखिल कर सुकृत जंगल की जमीन पर अवैध कब्जा करने का आरोप लगाया था। मामले की सुनवाई करते हुए उच्च न्यायालय ने 25 घरों को गिराने और वन विभाग की जमीन खाली कराने का आदेश दिया था। इसके बाद वन विभाग ने सीमांकन करा कर मकानों को गिरा दिया था।
विज्ञापन

इसके विरोध में फूलवती, खिचंदू, दयाराम, श्यामलाल, छोटेलाल, सोमारी, राम प्रसाद आदि ने मड़िहान तहसील पर धरना प्रदर्शन किया था। डीएम प्रियंका निरंजन ने तहसीलदार चुनार संजीव कुमार से मामले की जांच कराकर उच्च न्यायालय को रिपोर्ट भेची थी। इसके बाद उच्च न्यायालय ने न्यायिक अधिकारियों से जांच कराने का आदेश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को अपर जनपद न्यायाधीश विनय आर्या, ग्राम न्यायालय जज मड़िहान प्रीति द्वितीय, एसडीएम मड़िहान सौम्या मिश्रा, एसडीएम लालगंज युगांधर त्रिपाठी, तहसीलदार मड़िहान और वन विभाग की टीम तालर गांव पहुंची। जमीन में हटाए गए कब्जे को देखा और सीमांकन कराया। जिनके मकान गिराए गए थे, मड़िहान तहसील में उनका रिकार्ड खंगाला।
अपर जनपद न्यायाधीश विनय आर्या ने बताया कि उच्च न्यायालय के आदेश पर वन विभाग की जमीन पर कब्जे की जांच करने आए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed