फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   A student going to school from home was hit by a tractor, condition critical

Mirzapur News: घर से स्कूल जा रही छात्रा को ट्रैक्टर ने मारी टक्कर, हालत गंभीर

Fri, 06 Sep 2024 04:28 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 06 Sep 2024 04:28 AM IST
विज्ञापन
A student going to school from home was hit by a tractor, condition critical
अहरौरा। क्रशर प्लांट से भस्सी लोड कर जा रहे तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बृहस्पतिवार की सुबह भंडारी देवी मार्ग पर मोड़ के पास स्कूल जा रही छात्रा को टक्कर मार दिया। हादसे के बाद चालक ट्रैक्टर छोड़कर फरार हो गया। मौके पर मौजूद लोगों ने घायल छात्रा को सीएचसी पहुंचाया। जहां डॉक्टर ने उसे ट्राॅमा सेंटर वाराणसी रेफर कर दिया।
विज्ञापन

चितविश्राम निवासी कक्षा छह की छात्रा चांदनी (12) बृहस्पतिवार की सुबह स्कूज जा रही थी। मां भंडारी देवी पर्वत शिखर के पीछे स्थित क्रशर प्लांट से भस्सी लोड कर जा रहे तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने भंडारी देवी मार्ग पर मोड़ के पास स्कूल जा रही छात्रा चांदनी को टक्कर मार दिया। इस हादसे में छात्रा गंभीर रूप से घायल हो गई। वहां मौजूद लोगों ने शोर मचाया तो चालक ट्रैक्टर छोड़कर फरार हो गया। मौके पर मौजूद लोगों ने छात्रा को सीएचसी पहुंचाया। जहां डॉक्टर ने उसे ट्राॅमा सेंटर वाराणसी रेफर कर दिया। उधर, सूचना पर पहुंची पुलिस ने ट्रैक्टर को कब्जे में ले लिया। थानाध्यक्ष बृजेश सिंह ने बताया कि हादसे में घायल छात्रा को इलाज के लिए भेजवा दिया गया है। ट्रैक्टर को कब्जे में लेकर चालक की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed