फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   A student going to school died after being crushed by a truck, two injured

Mirzapur News: ट्रक से कुचलकर स्कूल जा रहे छात्र की मौत, दो घायल

Tue, 01 Oct 2024 05:05 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 01 Oct 2024 05:05 AM IST
विज्ञापन
A student going to school died after being crushed by a truck, two injured
कलवारी। कलवारी बरदहवा नाला के पास सोमवार की सुबह साढ़े आठ बजे पैदल स्कूल जा रहे छात्रों को ट्रक ने टक्कर मार दिया। इसमें एक छात्र की कुचलकर मौके पर ही मौत हो गई। दो घायलाें को उपचार के लिए निजी अस्पताल ले जाया गया। वहां से उनको सीएचसी भेजा गया। हादसे के बाद भाग रहे ट्रक चालक का ग्रामीणों ने पीछा किया। ट्रक चालक गोपलपुर के पास ट्रक छोड़कर फरार हो गया।
विज्ञापन

गुरुरदेवनगर निवासी धीरज (13) पुत्र श्यामलाल गांव के ही शिव प्रकाश (16) पुत्र किशोरी प्रसाद और उदित (7) पुत्र उमेश के साथ पैदल स्कूल पढ़ने के लिए जा रहा था। रास्ते में कलवारी बरदहवा नाला के पास पीछे से आ रहे ट्रक ने टक्कर मार दिया। हादसे में धीरज ट्रक के पहिये के नीचे आ गया। ट्रक से कुचलकर धीरज की मौके पर ही मौत हो गई। शिव प्रकाश और उदित घायल हो गये। ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना देकर घायलों को उपचार के लिए पास के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहां से उनको उपचार के लिए सीएचसी में भर्ती कराया गया। हादसे के बाद भाग रहे ट्रक का ग्रामीणों ने पीछा किया। ट्रक चालक गोपलपुर के पास ट्रक को छोड़कर भाग गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृत बालक दो भाई व दो बहनों में छोटा था। वह कलवारी स्थित ओम सांई जनता जनार्दन इंटरमीडिएट काॅलेज में कक्षा पांच का छात्र था। थानाध्यक्ष प्रदीप सिंह ने बताया कि ट्रक के टक्कर से छात्र की मौत हो गई। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed