फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   A store quota suspended

कोटे की एक दूकान निलंबित

Tue, 27 Sep 2016 12:40 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, मिर्जापुर
ब्यूरो, अमर उजाला, मिर्जापुर Updated Tue, 27 Sep 2016 12:40 AM IST
विज्ञापन
A store quota suspended
अकबरपुर में पकड़ा गया कालाबाजारी को जा रहा सरकारी अनाज। - फोटो : अमर उजाला

विज्ञापन
उपजिलाधिकारी मड़िहान चंद्रपाल तिवारी ने पूर्ति निरीक्षक की रिपोर्ट के आधार पर क्षेत्र के कुड़ी गांव के कोटे की दूकान को निलंबित कर दिया जबकि जमुई गांव के कोटेदार की प्रतिपूर्ति राशि जब्त कर ली।

कुड़ी गांव के कार्ड धारकों ने कई महीने से अनाज वितरण नहीं करने  की शिकायत एसडीएम से की तो उन्होंने पूर्ति निरीक्षक को जांच कर रिपोर्ट  देने को कहा। एसडीएम के निर्देश पर जांच करने गए पूर्ति निरीक्षक ने अनाज  वितरण में काफी अनियमितता पाई। पूर्ति निरीक्षक विनोद तिवारी  की रिपोर्ट  पर एसडीएम मड़िहान चंद्रपाल तिवारी ने सोमवार को कुड़ी गांव के कोटे की  दूकान को निलंबित कर दिया।
विज्ञापन


इसी तरह क्षेत्र के जमुई गांव के कार्ड  धारक को खाद्यान्न न देना कोटेदार को महंगा पड़ा। कुछ कार्ड धारकों ने तहसील दिवस पर एसडीएम मड़िहान से शिकायत किया था कि गांव के कोटेदार ने दो महीने का खाद्यान्न नहीं दिया है। मालमे  को गंभीरता से लेते हुए एसडीएम ने पूति निरीक्षक को पूरे मामले की जांच कर जांच रिपोर्ट देने को कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसडीएम के निर्देश पर जांच करने गए पूर्ति निरीक्षक ने जांच की तो शिकायत सही मिली।  जिसकी रिपोर्ट तैयार कर एसडीएम को सौंपा। रिपोर्ट के आधार पर   उपजिलाधिकारी ने कोटेदार की जमा सिक्योरिटी को जब्त करने का निर्देश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed