फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   A song was being played on the speaker, and when they protested, a mother and daughter were attacked.

Mirzapur News: स्पीकर पर बजा रहा था गाना, विरोध करने पर मां-बेटी पर हमला

Tue, 14 Apr 2026 01:31 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 14 Apr 2026 01:31 AM IST
विज्ञापन
A song was being played on the speaker, and when they protested, a mother and daughter were attacked.
अहरौरा। क्षेत्र मीरापुर गांव में रविवार देर शाम घर में स्पीकर लगाकर भोजपुरी का अश्लील गाना बजाने पर आपत्ति जताने पर ईंट पत्थर से हमला किया गया। इसमें युवती घायल हो गई। बचाने आई मां भी ईंट लगने से घायल हो गई। सूचना पर पहुंची पीआरबी की टीम आरोपी को पकड़कर लाई।
विज्ञापन

रविवार शाम घर में मीरापुर निवासी संजयना खाना बना रही थी। तभी पड़ोसी युवक स्पीकर लगाकर भोजपुरी गाना बजाने लगा। इसे अश्लील बताते हुए विरोध की तो आरोपी झगड़ा करने लगा। शोरगुल सुनकर युवती की मां आशा देवी भी पहुंची स्पीकर बजाने का विरोध की। आरोपियों ने ईंट-पत्थर चलाना शुरू कर दिया। हमले में युवती के सिर में ईंट लगी। मां को भी चोट आई। दोनों को इलाज के लिए सीएचसी पहुंचाया गया। जहां से बेटी संजयना को बीएचयू ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया गया। इलाज के बाद बेटी के लौटने पर पुलिस को दी गई तहरीर के आधार पर दो महिलाओं सीमा, मनीषा, मनोज, अमित, रामललित के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई। थानाध्यक्ष अजय कुमार मिश्रा ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज की गई है। आरोपी मनोज को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। मामले की जांच अन्य आरोपियों की तलाश कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed