फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   A sixth-grade student was beaten up for protesting against molestation of his sister, and a complaint was lodged.

Mirzapur News: बहन से छेड़खानी का विरोध करने पर छठवीं के छात्र को पीटा, तहरीर दी

Mon, 23 Mar 2026 01:22 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 23 Mar 2026 01:22 AM IST
विज्ञापन
A sixth-grade student was beaten up for protesting against molestation of his sister, and a complaint was lodged.
भावां। थाना क्षेत्र के एक गांव में किशोरी से छेड़खानी का विरोध करने पर भाई की पिटाई मामले में पिता ने शनिवार शाम को थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। बताया कि शुक्रवार की शाम को कोचिंग से घर आते समय बेटी से छेड़खानी की गई थी।
विज्ञापन

पिता ने बताया कि उनकी दो बेटियां और एक पुत्र मड़िहान के निजी स्कूल में पढ़ते हैं। बड़ी बेटी आठवीं तो छोटा बेटा और बेटी कक्षा छह में पढ़ते हैं।
शुक्रवार को 6वीं में में पढ़ने वाले पुत्र और पुत्री मड़िहान बाजार स्थित कंप्यूटर की कोचिंग करने गए थे। साढ़े पांच बजे के करीब वापस घर आते समय मड़िहान घोरावल संपर्क मार्ग पर सुनसान जगह पर पहले से दो युवक उनका इंतजार कर रहे थे। उनके वहां पहुंचते ही दोनों बेटी पर छींटाकसी करने लगे।
विज्ञापन

साइकिल को पैर मारकर गिरा दिया। फिर हाथ पकड़ने लगे। यह सब देख बेटा बहन को बचाने लगा। तो दोनों ने बेटे कि पिटाई कर दी। यह देख लोगो की भीड़ जुट गई। दोनों भाग गए। दोनों एक माह पहले बड़ी बेटी से भी छेड़खानी की कोशिश किए थे। पिता ने बताया कि छेड़खानी और मारपीट तीनों बच्चे विद्यालय जाने से डर रहे हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed