फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   A shelter home became an auditorium for the families of Kovid patients

कोविड मरीजों के तीमारदारों के लिए प्रेक्षागृह बना आश्रय स्थल

Wed, 12 May 2021 12:19 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 12 May 2021 12:19 AM IST
विज्ञापन
A shelter home became an auditorium for the families of Kovid patients
मिर्जापुर। मंडलीय अस्पताल परिसर में बने एल- टू अस्पताल में भर्ती कोरोना संक्रमित मरीजों के तीमारदारों के लिए नपाध्यक्ष मनोज जायसवाल ने निर्माणाधीन प्रेक्षा गृह को आश्रय स्थल में तब्दील किया है। यह आश्रय स्थल दो-तीन दिनों में शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन

मंगलवार को प्रेक्षागृह का निरीक्षण करने पहुंचे नपाध्यक्ष मनोज जायसवाल ने कहा कि जिले के दूर-दराज क्षेत्रों से एल- टू कोविड अस्पताल में कोरोना से संक्रमित कई मरीज भर्ती हैं। संक्रमित मरीजों के परिजनों को रहने के लिये असुविधा का सामना करना पड़ रहा था। जिसको संज्ञान में लेते हुए सिविल लाइन स्थित सिटी क्लब में बन रहे प्रेक्षा गृह को आश्रय स्थल में तब्दील करने का निर्णय लिया गया है। निरीक्षण के दौरान पालिकाध्यक्ष ने अधिकारियों को दो से तीन दिनों के भीतर आश्रय स्थल को तैयार करने के लिये निर्देशित किया और कहा कि तीमारदारों के रहने के साथ ही उनके द्वारा एवं निजी संस्थाओं के सहयोग से तीनों समय नि:शुल्क भोजन की व्यवस्था भी की जायेगी। जिससे परिजनों को किसी भी प्रकार की असुविधा ना हो। साथ ही आश्रय स्थल पर ही अस्थायी शौचालय, पीने के पानी एवं स्नान हेतु सभी सुविधाएं दी जायेगी। अधिकारियों को निर्देशित कर दिया गया है कि दो से तीन दिनों के अंदर आश्रय स्थल परिजनों के लिये तैयार कर के खोल दिया जाय। इस मौके पर अधिशासी अधिकारी ओमप्रकाश, सुधीर कुमार वर्मा, कार्यक्रम प्रबंधक संजय सिंह,मनोज सोनकर,बृजेश,मधुसुदन सिंह, करन मालिक आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed