फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   A reward of Rs 25,000 each has been announced for the mastermind and three others for making indecent remarks on Goddess Durga.

Mirzapur News: मां दुर्गा पर अभद्र टिप्पणी करने के मामले में मास्टरमाइंड सहित तीन पर 25-25 हजार का इनाम घोषित

Fri, 26 Sep 2025 03:29 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 26 Sep 2025 03:29 AM IST
सार

मिर्जापुर में मां दुर्गा पर अभद्र टिप्पणी मामले में मास्टरमाइंड राजवीर सिंह यादव सहित तीन आरोपियों पर पुलिस ने 25-25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया है। पुलिस और एसओजी टीम उनकी तलाश में जुटी है।

विज्ञापन
A reward of Rs 25,000 each has been announced for the mastermind and three others for making indecent remarks on Goddess Durga.

विस्तार

मिर्जापुर। मां दुर्गा पर अभद्र टिप्पणी करने के मामले में पुलिस की पकड़ से दूर मास्टरमाइंड राजवीर सिंह यादव समेत तीन अन्य आरोपियों पर पुलिस ने 25-25 हजार का इनाम घोषित किया है। मामले में पुलिस व एसओजी टीम तीनों आरोपियों की तलाश में जुटी है। पुलिस कुछ लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन

मां दुर्गा पर अभद्र टिप्पणी करने वाली गायिका सरोज सरगम सहित छह आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। मामले में मास्टरमाइंड राजवीर सिंह निवासी सिंधौली सीतापुर, शशांक प्रजापति निवासी सराय इनायत प्रयागराज व सोनू निवासी हंडिया प्रयागराज की पुलिस तलाश कर रही है। एसएसपी सोमेन बर्मा ने बताया कि राजवीर सिंह यादव सहित तीन आरोपियों पर 25-25 हजार के इनाम की घोषणा की गई है। पुलिस और एसओजी टीम तलाश में लगी है। जल्द पकड़ा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed