फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   A rally will be taken out from schools on 29th to commemorate Sardar Patel's birth anniversary

Mirzapur News: सरदार पटेल की जयंती के उपलक्ष्य में स्कूलों से 29 को निकाली जाएगी रैली

Sun, 27 Oct 2024 03:05 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 27 Oct 2024 03:05 AM IST
विज्ञापन
A rally will be taken out from schools on 29th to commemorate Sardar Patel's birth anniversary
मिर्जापुर। इस बार 31 अक्तूबर को दीपावली पर्व होने के कारण लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती के उपलक्ष्य में 29 अक्तूबर को विविध कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इस संबंध में शनिवार को जिलाधिकारी ने कलेक्ट्रेट में अधिकारियों के साथ बैठक कर जरूरी दिशा-निर्देश दिए। इसके तहत सरदार पटेल की जयंती के उपलक्ष्य में 29 अक्तूबर को प्राइमरी विद्यालयों के विद्यार्थी अपने-अपने क्षेत्रों में प्रभात फेरी और माध्यमिक विद्यालयों के विद्यार्थी रैली निकालेंगे।
विज्ञापन

बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने बताया कि 31 अक्तूबर को सरदार पटेल की जयंती के अलावा दीपावली पर्व भी है। इसको देखते हुए सरदार पटेल की जयंती पर होने वाले कार्यक्रम इस बार 29 अक्तूबर को आयोजित होंगे। उन्होंने कहा कि 29 अक्तूबर को विद्यालयों में विद्यार्थी राष्ट्रीय एकता का संकल्प लेंगे। उन्होंने बताया कि कलेक्ट्रेट व बाकी सभी कार्यालयों में कार्यालयाध्यक्ष सरदार वल्लभ भाई पटेल के चित्र माल्यार्पण करेंगे। पुलिस, पीएसी व होमगार्ड के जवानों की तरफ से मार्च पास्ट का आयोजन किया जाएगा। जिला कारागार में राष्ट्रीय एकता पर केंद्रित कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। बैठक में सीडीओ विशाल कुमार, एडीएम शिव प्रताप शुक्ल, एसडीएम मड़िहान युगांतर त्रिपाठी, एसडीएम लालगंज आसाराम वर्मा, एसडीएम चुनार राजेश वर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed