फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   A proposal of Rs 24 crore was passed for Gram Panchayats.

Mirzapur News: ग्राम पंचायतों के लिए पारित हुआ 24 करोड़ रुपये का प्रस्ताव

Sat, 09 May 2026 12:59 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 09 May 2026 12:59 AM IST
विज्ञापन
A proposal of Rs 24 crore was passed for Gram Panchayats.
क्षेत्र पंचायत की बैठक को संबो​धित करते प्रमुख जयंत कुमार, स्रोत संवाद
लालगंज। विकास खंड सभागार में शुक्रवार को क्षेत्र पंचायत समिति की बैठक में गांवों के विकास, मनरेगा कार्यों और मूलभूत सुविधाओं पर चर्चा हुई। ग्राम पंचायतों के लिए 19 करोड़ रुपये और क्षेत्र पंचायत के लिए पांच करोड़ रुपये का मनरेगा श्रम बजट पारित किया गया। कुल 24 करोड़ रुपये के प्रस्ताव को सदस्यों ने मंजूरी दी।
विज्ञापन

बैठक की अध्यक्षता ब्लॉक प्रमुख जयंत कुमार ने की। सदस्यों ने सड़क, पेयजल, स्वास्थ्य और शिक्षा से जुड़ी समस्याएं उठाईं। कई सदस्यों ने गांवों में अधूरे विकास कार्यों और खराब संपर्क मार्गों का मुद्दा रखा। जिलास्तरीय अधिकारियों की अनुपस्थिति पर भी नाराजगी जताई गई। सदस्यों ने कहा कि क्षेत्र पंचायत की बैठक में जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों की मौजूदगी जरूरी है। ब्लॉक प्रमुख जयंत कुमार ने कहा कि गांवों के विकास का रोडमैप जनप्रतिनिधियों के प्रस्तावों के आधार पर तैयार किया जाएगा। उन्होंने कहा कि हर गांव की जरूरत अलग है। इसलिए विकास योजनाएं भी उसी आधार पर बनाई जाएंगी। ग्राम प्रधानों और क्षेत्र पंचायत सदस्यों के समन्वय से विकास कार्यों को गति मिलेगी। जिला पंचायत सदस्य विष्णु प्रसाद सिंह ने कहा कि गांव मजबूत होंगे तो देश मजबूत होगा। खंड विकास अधिकारी विजय शंकर त्रिपाठी ने पिछली कार्ययोजनाओं की समीक्षा करते हुए नई योजनाओं की जानकारी दी। पशुधन विकास अधिकारी कमाल अहमद ने गोशालाओं की स्थिति की जानकारी दी। एडीओ सहकारिता डॉ. संजय सिंह ने बताया कि समितियों के सभी क्रय केंद्रों पर गेहूं खरीद जारी है। थरपरसिया और पचोखर गांव में नए गेहूं क्रय केंद्र शुरू किए गए हैं। बैठक में ग्राम प्रधान राजकुमार, विमला देवी, अनिता गुप्ता, अल्पना मौर्य, गीता पटेल, अमरेश दुबे, सरोजा देवी, गुड्डी देवी, रामबली गुप्ता, क्षेत्र पंचायत सदस्य और एकाउंटेंट विमलेश कुमार मिश्र मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed