फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   A power line broke and fell, electricity ran through three houses.

Mirzapur News: बिजली का तार टूटकर गिरा, तीन घरों में दौड़ा करंट

Fri, 17 Oct 2025 02:11 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 17 Oct 2025 02:11 AM IST
विज्ञापन
A power line broke and fell, electricity ran through three houses.
पटेहरा। पथरौर में बुधवार की रात आठ बजे ग्यारह हजार वोल्टेज सप्लाई का तार टूट कर जमीन पर गिर गया। तीन घरों में हाई वोल्टेज करंट दौड़ गया। इससे बस्ती में अफरा तफरी मच गई। हालांकि हादसे में लोग बाल बाल बच गए।
विज्ञापन

दीपनगर उपकेंद्र के रामचंदरपुर फीडर से जुड़े पथरौर में अनिल पटेल के घर के पीछे ग्यारह हजार वोल्टेज के सप्लाई का तार टूटकर गिरने से अनिल पटेल, डब्बू पटेल, रमेश पटेल के घरों में हाई वोल्टेज का करंट दौड़ गया । घर की महिलाओं को झटका लगा तब तक बिजली कट गई वरना भारी हादसा हो जाता। गांव निवासी अनिल पटेल ने बताया कि चार महीने से बस्ती के पीछे पोल खड़ा किया गया है। उसमें यदि तार की बाइंडिंग टूल्स लगा दिया गया होता तो तार भी नहीं गिरता और न ही कोई खतरा होता। अवर अभियंता राजेंद्र प्रसाद ने बताया कि तार जमीन पर गिरा गया है। लाइन मैन भेज कर आपूर्ति बहाल कराने के लिए मरम्मत का काम जारी है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed