फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   A person who had come to his in-laws' house died after consuming poison

Mirzapur News: ससुराल आए व्यक्ति की जहर खाने से मौत

Tue, 23 Jul 2024 05:14 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 23 Jul 2024 05:14 AM IST
विज्ञापन
A person who had come to his in-laws' house died after consuming poison
लालगंज। मुंशीपुर गांव स्थित ससुराल में रह रहे व्यक्ति की जहर खाने से रविवार को देर रात मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

लालगंज थाना क्षेत्र के मेढरा गांव निवासी मोतीलाल (38) महाराष्ट्र के पुणे में मजदूरी का काम करते थे। वे 10 दिनों से मुंशीपुर गांव स्थित ससुराल में रह रहे थे। रविवार की दोपहर मोतीलाल ने जहर खा लिया। इसकी जानकारी होते ही परिजन उपचार के लिए रविवार की शाम पहले प्राइवेट डॉक्टर के पास ले गए। जहां कुछ देर उपचार के बाद डॉक्टर ने जवाब दे दिया। इसेक बाद परिजन सीएचसी लालगंज ले गए। वहां डॉक्टर ने मंडलीय अस्पताल रेफर कर दिया। मंडलीय अस्पताल में डाॅक्टर ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। मोतीलाल पांच भाइयों में दूसरे नंबर पर थे। उनसे एक पुत्र और तीन पुत्रियां हैं। थानाध्यक्ष संजय कुमार सिंह ने बताया कि जहर खाने से मौत होने पर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed