{"_id":"68d1a100cfb8113f7109d9dc","slug":"a-new-ot-is-being-built-for-bone-operations-only-emergency-surgeries-will-be-conducted-in-the-trauma-centre-mirzapur-news-c-192-1-svns1035-140585-2025-09-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mirzapur News: हड्डी के ऑपरेशन के लिए बन रहा नया ओटी, ट्रॉमा सेंटर में होगी सिर्फ आकस्मिक सर्जरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mirzapur News: हड्डी के ऑपरेशन के लिए बन रहा नया ओटी, ट्रॉमा सेंटर में होगी सिर्फ आकस्मिक सर्जरी
विज्ञापन
मंडलीय अस्पताल के तीसरे तल पर बन रहा आपरेशन थियेटर । स्रोत- संवाद
मिर्जापुर। मेडिकल कॉलेज के अधीन मंडलीय अस्पताल में अब हड्डी के ऑपरेशन के लिए अलग से ऑपरेशन थियेटर बनाया जा रहा है। इस ऑपरेशन थियेटर के बनने से ट्रॉमा सेंटर में होने वाली भीड़ कम हो जाएगी। ट्रॉमा सेंटर में सिर्फ आकस्मिक सर्जरी होगी। इससे मरीजों को सुविधा होगी।
मंडलीय अस्पताल में पहले प्रथम तल पर एक ऑपरेशन थियेटर था। इसमें सभी प्रकार के ऑपरेशन होते थे। 145 बेड के भवन के सामने बने ट्रॉमा सेंटर का शुभारंभ होने के बाद हड्डी संबंधी ऑपरेशन ट्रॉमा सेंटर में होने लगे। अब प्रथम तल के आपरेशन थियेटर में जनरल सर्जन ऑपरेशन करते हैं। ट्रॉमा सेंटर बनने से हड्डी के ऑपरेशन की सुविधा तो हुई पर मरीजों की भीड़ बढ़ गई। इसको देखते हुए अब हड्डी के मरीजों के लिए अलग से मंडलीय अस्पताल के द्वितीय तल पर ऑपरेशन थियेटर बनाया जा रहा है।
ट्रॉमा सेंटर से एक सीआर्म मशीन को किया जाएगा शिफ्ट
मंडलीय अस्पताल के द्वितीय तल पर बन रहे ऑपरेशन थियेटर में दो कमरे होंगे। ट्रॉमा सेंटर में दो सीआर्म मशीन लगाई गई है, वहां से एक मशीन को मंडलीय अस्पताल के नए ओटी में शिफ्ट किया जाएगा। खाली पड़े कमरों की सफाई की जा रही है। वहां का सामान शिफ्ट किया जा रहा है। ऑपरेशन के लिए टेबल लगाए जा रहे हैं।
विज्ञापन
09 हड्डी के विशेषज्ञ डाक्टर
10 ऑपरेशन होते हैं हड्डी संबंधित
मेडिकल कॉलेज के दूसरे तल पर अब हड्डी के लिए अलग से ऑपरेशन थियेटर बनाया जा रहा है। दो-तीन दिन में वहां ऑपरेशन शुरू होगा। ट्रॉमा सेंटर में सिर्फ इमरजेेंसी आपरेशन होगा। इससे मरीजों को सुविधा मिलेगी।
डॉ. एसके श्रीवास्तव, सीएमएस, मंडलीय अस्पताल