फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   A new bridge will be built on the Garai river, traffic will not be closed during the rainy season

Mirzapur News: गरई नदी पर नया पुल बनेगा, बरसात में नहीं बंद होगा आना-जाना

Mon, 21 Apr 2025 12:43 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 21 Apr 2025 12:43 AM IST
विज्ञापन
A new bridge will be built on the Garai river, traffic will not be closed during the rainy season
मिर्जापुर/जमालपुर। जमालपुर के ओढ़ी में गरई नदी पर दो करोड़ रुपये से नए पुल का निर्माण कराया जाएगा। इसके लिए बजट मिल गया है। पीडब्ल्यूडी पुराने पुल का तोड़कर जल्द ही नए पुल का निर्माण कार्य शुरू कराएगा।
विज्ञापन

नया पुल बनने से बरसात के मौसम में बाढ़ आने पर यातायात प्रभावित नहीं होगा। इससे क्षेत्र के करीब एक दर्जन गांवों के लोगों को सहूलियत होगी।
प्रदेश के जलशक्ति मंत्री स्वतंत्रदेव सिंह के गांव ओढ़ी में गरई नदी पर बना पुल जर्जर हो गया है। बरसात के मौसम में बाढ़ आने पर पुल के ऊपर से पानी बहता है और यातायात ठप हो जाता है।
विज्ञापन

इस कारण एक दर्जन गांवों के लोगों को आगवामन में परेशानी होती है। ग्रामीणों द्वारा नए पुल की मांग काफी समय से की जा रही थी। क्षेत्रीय जन प्रतिनिधियों ने भी नए पुल के लिए प्रयास किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद गरई नदी पर नया पुल बनने के प्रस्ताव को मंजूरी मिलने के साथ दो करोड़ रुपये शासन से स्वीकृत हो गए हैं। अब नए पुल के निर्माण का कार्य जल्द शुरु होगा। नया पुल बनने से ग्रामीणों के राहत मिलेगा। इस पुल को ऊंचाई पर बनाया जाएगा। जिससे बाढ़ के समय पानी पुल पर न आए।

पीडब्ल्यूडी के निर्माण खंड दो के अधिशासी अभियंता एके पांडेय ने बताया कि गरई नदी के पुराने पुल को ताेड़कर नया पुल बनाया जाएगा। पांच मीटर ऊंचा और पांच मीटर चौड़ा बनाया जाएगा। लगभग 40 मीटर का पुल बनेगा। पुराने पुल को तोड़ने से पहले वैकल्पिक रास्ता बनाया जाएगा। फिलहाल पुल में पानी नहीं है। बारिश से पहले पुल का निर्माण करा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed