फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   A motorcyclist and his brother-in-law died after their bike collided with a parked truck.

Mirzapur News: खड़े ट्रक में टकराकर बाइक सवार जीजा-साले की मौत

Sun, 18 Jan 2026 01:13 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 18 Jan 2026 01:13 AM IST
विज्ञापन
A motorcyclist and his brother-in-law died after their bike collided with a parked truck.
ड्रमंडगंज घाटी में अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराया प्याज लदा ट्रक। स्रोत- सोशल मीडिया
हलिया। थाना क्षेत्र के समौती मोड़ के पास शनिवार की रात बाइक सवार जीजा-साला खड़े ट्रक में टकरा गए। हादसे में दोनों की मौत हो गई।थानाध्यक्ष राजीव कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि प्रयागराज जिले के कोरांव थाना क्षेत्र के मड़फा गांव निवासी मुकेश (28) पांच दिनों से ससुराल कोटार गांव आया था। मुकेश अपने साले विकास (17) पुत्र अमरनाथ के साथ रविवार को किसी काम से मुंबई जाने वाला था। शनिवार की सुबह दोनों प्रयागराज के राजपुर गांव में कपड़ा लेने गए थे। लौटते समय हलिया थाना क्षेत्र के समौती मोड़ के पास पहुंचे। यहां एक ट्रक का इंजन फेल होने पर चालक सड़क किनारे खड़े वाहन खड़ा कर घर चला गया था। बाइक सवार जीजा-साला इसी ट्रक से टकरा गए। स्थानीय लोगों ने सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने दोनों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र हलिया पहुंचाया। वहां चिकित्सक विवेक खरे ने दोनों की मौत घोषित कर दिया। मृतक मुकेश को चार बेटियां हैं। पत्नी राजकुमारी का रो-रोकर हाल बेहाल हो गया।
विज्ञापन


ब्रेकर पर उछली बाइक, गिरने से महिला की मौत-पटेहरा। संतनगर थाना क्षेत्र के जमोहरा गांव के पास ददरी जमोहरा संपर्क मार्ग के ब्रेकर पर बाइक उछली गई। इससे बाइक पर बैठी महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। उसे अस्पताल ले जाया गया। वहां डाक्टर ने मृत घोषित कर दिया। चुनार के गोल्हनपुर तेंदुआ गांव निवासी राधे ने बताया कि बड़े भाई मोहन पाल के साथ मां कमलावती देवी (55) शनिवार को बाइक पर पीछे बैठ कर जमोहरा गांव में पाही पर जा आ रही थी। रास्ते में सड़क पर बने ब्रेकर पर बाइक उछल गई। इससे पीछे बैठी मां बाइक से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गईं। उन्हें संतनगर पीएचसी ले जाया गया। वहां देखते ही डाक्टर ने मृत घोषित कर दिया। परिजन शव को लेकर अपने घर चले गए। मृतका को चार पुत्र हैं। थानाध्यक्ष संतनगर राजेश राम ने बताया कि सड़क दुर्घटना में एक महिला के मौत की सूचना मिली है। परिजन शव लेकर घर चले गए।
विज्ञापन


बाएं पैर पर चढ़ा पिकअप का पहिया, महिला घायल-हलिया। क्षेत्र के बलमपुर गांव में में शनिवार की शाम को घर के पास बैठी महिला के पैर पर एक पिकअप का पहिया चढ़ गया। महिला घायल हो गई। परिजन निजी साधन से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले आए। चिकित्सक ने ट्राॅमा सेंटर के लिए रेफर कर दिया। डाॅ. विवेक खरे ने बताया कि बलमपुर गांव निवासी शील (30) अपने घर के पास सड़क किनारे शनिवार को दोपहर बैठी थी। उसी समय अनियंत्रित एक पिकअप तेज गति से आकर महिला के बाएं पैर पर अगला चक्का चढ़ाते हुए चालक गाड़ी लेकर भाग गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

डिवाइडर से टकराया ट्रक, चालक-खलासी घायल-ड्रमंडगंज, मिर्जापुर। रीवां-मिर्जापुर हाईवे स्थित ड्रमंडगंज घाटी में शुक्रवार देर रात मवेशी को बचाने में अनियंत्रित ट्रक डिवाइडर से टकरा गया। इसमें चालक और खलासी घायल हो गए। हादसे में ट्रक का अगला हिस्सा भी क्षतिग्रस्त हो गया। थानाध्यक्ष भारत सुमन ने बताया कि प्रतापगढ़ के परसूपुर निवासी चालक कमलेश यादव (35) व खलासी प्रतीक (26) नासिक से प्याज लेकर पटना जा रहे थे। ड्रमंडगंज घाटी से नीचे उतरते समय जालिम मोड़ के पास अचानक सामने आए मवेशी को बचाने में ट्रक अनियंत्रित होकर डिवाइडर में टकरा गया। दुर्घटना में कमलेश व खलासी प्रतीक घायल हो गए। हादसे में ट्रक पर लदी प्याज की बोरियां सड़क पर बिखर गईंं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed