फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   A loud siren will sound on January 23rd, followed by a blackout.

Mirzapur News: 23 जनवरी को बजेगा तेज सायरन, होगा ब्लैक आउट

Mon, 19 Jan 2026 01:31 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 19 Jan 2026 01:31 AM IST
विज्ञापन
A loud siren will sound on January 23rd, followed by a blackout.
एएसजे इंटर कालेज में आयोजित माकडि्रल में अचेत व्य​क्ति की सहायता करते स्वयंसेवक, स्रोत सोशल मीड - फोटो : जेतवन परिसर की प​रिक्रमा करते श्रीलंका के अनुयायी।
मिर्जापुर। एएसजे इंटर काॅलेज के मैदान में रविवार को स्वयं सेवकों को प्रशिक्षित करते हुए ब्लैक आउट का मॉकड्रिल किया गया। बताया गया कि 23 जनवरी को जिले में ब्लैक आउट मॉकड्रिल प्रस्तावित है। मॉकड्रिल की तैयारियों को लेकर रविवार को सिविल डिफेंस के स्वयं सेवक, आपदा मित्र, प्रशिक्षु कांस्टेबल को प्रशिक्षण दिया गया। मॉकड्रिल में शाम छह बजे हवाई हमले की चेतावनी देते हुए दो मिनट तक तेज व धीमी आवाज में सायरन बजाया जाएगा। इस दौरान सभी निर्धारित क्षेत्रों में बिजली बंद करके नागरिकों को सुरक्षित स्थानों पर ले जाया जाएगा। इसका रविवार को विशेष प्रशिक्षण दिया गया। यह प्रशिक्षण आपातकालीन परिस्थितियों में राहत और समन्वय के लिए आवश्यक तैयारियों का परीक्षण करेगा। सिविल डिफेंस के कंट्रोलर व जिलाधिकारी पवन कुमार गंगवार के निर्देश पर प्रशिक्षण सत्र का आयोजन अपर जिलाधिकारी अजय कुमार सिंह के मार्गदर्शन में अपर पुलिस अधीक्षक नितेश सिंह, होमगार्ड कमांडेंट विंध्याचल पाठक, मुख्य अग्निश्मन अधिकारी सौरभ सिंह, जिला आपदा विशेषज्ञ अंकुर गुप्ता, ईओ जी लाल की मौजूदगी में हुआ।
विज्ञापन

जिलाधिकारी पवन कुमार गंगवार ने बताया कि प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य आपातकालीन परिस्थितियों युद्ध, ब्लैक आउट एवं अन्य आपदाओं के समय प्रशासन और नागरिकों की तैयारियों का परीक्षण करना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed