फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   A laborer was killed after being run over by a tractor-trolley; his family members blocked the road in protest.

Mirzapur News: ट्रैक्टर-ट्राॅली से कुचलकर मजदूर की गई जान, परिजनों ने लगाया जाम

Fri, 23 Jan 2026 01:51 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 23 Jan 2026 01:51 AM IST
विज्ञापन
A laborer was killed after being run over by a tractor-trolley; his family members blocked the road in protest.
मजदूर करन की मौत के बाद राजगढ़-चुनार मार्ग पर जाम लगाए परिजन व ग्रामीण। स्रोत- संवाद
सक्तेशगढ़। चुनार थाना क्षेत्र के रामपुर सक्तेशगढ़ ग्राम पंचायत के घुनिया पुरवा गांव में बुधवार की रात सीमेंट लदी ट्रैक्टर- ट्राॅली से गिरने के बाद कुचलकर मजदूर की मौत हो गई। हादसे के बाद चालक और अन्य मजदूर भाग गए। मजदूर खोजते हुए परिजन पहुंचे तो गांव के बाहर सड़क पर करन मृत मिला। परिजन शव लेकर घर आए। बृहस्पतिवार को मुआवजा व कार्रवाई की मांग को लेकर राजगढ़-चुनार मार्ग पर शव रखकर जाम लगा दिया। चुनार, मड़िहान व राजगढ़ थाने की फोर्स पहुंची। एक घंटे बाद कार्रवाई करने का आश्वासन देने पर परिजन माने। पुलिस ट्रैक्टर-ट्राॅली के साथ चालक को हिरासत में लेकर सक्तेशगढ़ चौकी ले गई। रामपुर सक्तेशगढ़ ग्राम पंचायत के घुनिया पुरवा निवासी करन (26) अपने माता-पिता का एकलौता पुत्र था। मजदूरी करता था। राम बच्चन ने बताया कि बुधवार की रात गांव के ही ट्रैक्टर मालिक बेटे करन को काम के लिए ले गए थे। सक्तेशगढ़ बाजार से ट्रैक्टर- ट्राॅली पर 100 बोरी सीमेंट लोड किया। ट्राॅली पर अन्य दो मजदूरों के साथ करन भी बैठकर घुनिया गांव में सीमेंट उतारने जा रहा था। रास्ते में रामपुर सक्तेशगढ़ के पास करन ट्रैक्टर से नीचे गिर गया। पहिया करन पर चढ़ने से घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई। हादसे के बाद ट्रैक्टर चालक व अन्य दो मजदूर मौके से भाग हो गए। राम बच्चन का आरोप है कि बुधवार की रात 10 बजे ट्रैक्टर मालिक ने सूचना दी या कि उनका बेटा करन ट्रैक्टर से उतर कर कहीं चला गया है। खोजबीन की जा रही है। इसके बाद परिजन खोजबीन करने लगे तो करन गांव से बाहर सड़क पर मृत अवस्था में मिला। सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ट्रैक्टर-ट्राॅली जब्त कर चालक को पकड़ कर चौकी ले गई। परिजन शव लेकर घर चले ले गए। बृहस्पतिवार की सुबह परिजन व ग्रामीण सुबह 11 बजे मजदूर के शव को राजगढ़-चुनार मार्ग पर रखकर मुआवजे की मांग करते हुए चक्काजाम कर दिया। इससे दोनों तरफ वाहनों की कतार लग गई। सूचना मिलते ही चुनार थानाध्यक्ष विजय शंकर सिंह, राजगढ़ थानाध्यक्ष वेद प्रकाश पांडेय व मड़िहान थाना से पुलिस फोर्स पहुंच गई थी। पुलिस ने ग्रामीणों को समझाते हुए दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करने का आश्वासन दिया। एक घंटे बाद 12 बजे जाम खत्म होने पर राजगढ़- चुनार मार्ग पर आवागमन शुरू हुआ। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। चुनार थानाध्यक्ष विजय शंकर पटेल ने बताया कि ट्रैक्टर से गिरकर दबने से मजदूर की मौत हो गई। परिजनों ने मुआवजे की मांग और कार्रवाई के लिए सुबह राजगढ़-चुनार मार्ग जाम किया था। उन्हें कार्रवाई का आश्वासन देकर समझाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed