फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   A Kanwariya coming to Vindhyachal by bus from Nepal died

Mirzapur News: नेपाल से बस से विंध्याचल आ रहे कांवड़िया की मौत

Sun, 28 Jul 2024 03:57 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 28 Jul 2024 03:57 AM IST
विज्ञापन
A Kanwariya coming to Vindhyachal by bus from Nepal died
मिर्जापुर। धार्मिक तीर्थ स्थलों के भ्रमण पर 10 दिन पहले निकली नेपाल की टीम में शामिल एक कांवड़िया की बस की छत पर बैठकर यात्रा के दौरान चील्ह के पुराने बाड़ा पहुंचने के पास तबीयत खराब हो गई। उसे उपचार के लिए पीएचसी के बाद मंडलीय अस्पताल पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

नेपाल के धनुषा जिला नगराईन नगर पालिका के वार्ड संख्या चार से 40 लोगों की टीम 10 दिन पहले धार्मिक तीर्थ स्थलों के भ्रमण के लिए बस से निकली थी। पहले सभी लोग सुल्तानगंज गए। वहां से जल लेकर बैजनाथ धाम गए। इसके बाद बिहार के बोध गया गए। वहां से श्री काशी विश्वनाथ मंदिर पहुंचे। यहां जल चढ़ाने के बाद सभी लोग शनिवार को सुबह बस से विंध्याचल दर्शन करने आ रहे थे। रास्ते में चील्ह थाना क्षेत्र के पुराने बाड़ा के पास पहुंचे थे कि बस की छत पर बैठे हजारी शाह (60) की तबीयत खराब हो गई। उन्हें उपचार के लिए पीएचसी पहुंचाया गया। जहां डाॅक्टर ने उन्हें मंडलीय अस्पताल रेफर कर दिया। उनका बीपी ज्यादा था। मंडलीय अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हजारी शाह से दो पुत्र और एक पुत्री हैं। वे खेती कर परिवार के सदस्यों का भरण-पोषण करते थे। चील्ह थानाध्यक्ष रीता यादव ने बताया कि बस से विंध्याचल आ रहे एक कांवड़िया को तबीयत खराब होने पर अस्पताल पहुंचाया गया। जहां उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed