फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   A grinder blade broke and pierced the head, killing the son and injuring the father.

Mirzapur News: अंतरराज्यीय डे-नाइट कबड्डी प्रतियोगिता में हलिया की टीम ने ट्रॉफी पर जमाया कब्जा

Wed, 15 Oct 2025 12:34 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 15 Oct 2025 12:34 AM IST
विज्ञापन
A grinder blade broke and pierced the head, killing the son and injuring the father.
हलिया डे नाइट कबड्डी प्रतियोगिता में दम खम दिखाते खिलाड़ी, स्रोत संवाद
हलिया। हलिया के पुराने थाने के पास हनुमान मंदिर के पीछे सोमवार को अंतरराज्यीय कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें हलिया 36 अंक तथा टांडा फॉल मिर्जापुर की टीम 22 अंक प्राप्त की। हलिया की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए टांडाफॉल की टीम को 14 अंकों से हराकर प्रतियोगिता अपने नाम करते हुए 75 सौ रुपये व ट्रॉफी पर कब्जा जमा लिया।
विज्ञापन

डे-नाइट मुकाबले में कबड्डी प्रतियोगिता में 28 टीमों ने प्रतिभाग किया। इसमें क्षेत्रीय टीमों के अलावा मध्य प्रदेश, प्रयागराज, मिर्जापुर, सोनभद्र जिले की टीमें शामिल रहीं। कबड्डी प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला हलिया व टांडा फॉल मिर्जापुर के बीच हुआ। इसमें हलिया ने 36 अंक तथा टांडा फॉल मिर्जापुर की टीम ने 22 अंक प्राप्त किया। हलिया की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए टांडाफॉल की टीम को 14 अंकों से हराकर प्रतियोगिता अपने नाम करते हुए शील्ड पर कब्जा जमा लिया। रेफरी की भूमिका में संजय तिवारी, बब्बू अंसारी रहे। कमेंटेटर जय चौरसिया व मिठाई लाल रहे। विजेता टीम को 75 सौ तथा उप विजेता टीम को 51 सौ एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाली टीम को 25 सौ रुपये प्रोत्साहन राशि दी गई। मुख्य अतिथि प्रधान संघ अध्यक्ष शिव बाबू सेठ रहे। प्रतियोगिता संयोजक अलीम खा, मोबिन खान, कासिम खान, भीम दत्त त्रिपाठी, शनि अग्रहरि आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed