फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   A girl who went to take bath in Khajuri dam died due to drowning

Mirzapur News: खजुरी बांध में नहाने गई बालिका की डूबने से मौत

Tue, 15 Oct 2024 04:12 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 15 Oct 2024 04:12 AM IST
विज्ञापन
A girl who went to take bath in Khajuri dam died due to drowning
पटेहरा। अपर खजुरी बांध में सहेलियां के साथ नहाने गई 12 वर्षीय बालिका की डूबने से मौत हो गई। परिजनों ने पोस्टमार्टम कराए बगैर अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन

लालापुर गांव की काजल (12) पुत्री बब्बू कोल विजयदशमी के मौके पर अपनी बड़ी बहन शालू के साथ कंचनपुर गांव अपने मामा के यहां घूमने गई थी। सोमवार की सुबह करीब 10 बजे सहेलियों के साथ पास स्थित अपर खजुरी बांध में नहाने गई। नहाते समय काजल का पैर फिसल गया और वह गहरे पानी में जाने से डूबने लगी। साथ गई लड़कियों ने बचाने का प्रयास किया, लेकिन तब तक काजल डूब चुकी थी। लड़कियों ने प्रयास कर काजल की तलाश कर बाहर निकाल लिया। इसके बाद काजल के मामा को डूबने की सूचना दी। परिजन काजल को लेकर सीएचसी मड़िहान ले गए। जहां देखते ही डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। काजल लालापुर स्थित कंपोजिट विद्यालय में कक्षा आठ की छात्रा थी। दो बहनों में छोटी थी। पुत्री की मौत की सूचना मिलने पर पिता परिजनों के साथ मड़िहान सीएचसी पहुंचे। काजल की मौत होने से मां शीला व पिता बब्बू कोल रो-रोकर बेहाल हैं। काजल के दादा रामनंदन कोल ने बताया कि विजयदशमी पर दोनों बहनें अपने मामा के यहां घूमने गई थीं। सोमवार को घर आना था। इससे पहले डूबने से मौत हो गई। मड़िहान थानाध्यक्ष प्रदीप सिंह ने बताया कि बालिका की डूबने से मौत हुई है। परिजन पोस्टमार्टम नहीं कराना चाहते थे। शव को अंतिम संस्कार के लिए ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed